फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hanskhali gang misdeed case BJP said CM Mamta Banerjee saving rapists in West Bengal

हंसखाली सामूहिक दुष्कर्म मामला: भाजपा ने कहा- पश्चिम बंगाल में दुष्कर्मियों को बचा रहीं सीएम ममता बनर्जी

Fri, 29 Apr 2022 06:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Apr 2022 06:35 AM IST
सार

ममता बनर्जी ने आरोपी का बचाव करते हुए कहा था कि हो सकता है, यह आपसी सहमति से बनाए गए संबंधों का मामला हो और लड़की किसी बीमारी की वजह से मर गई हो। इसके बाद ममता ने कहा कि भाजपा इस मामले को बेवजह तूल दे रही है जबकि मामला आत्महत्या का है।

विज्ञापन
Hanskhali gang misdeed case BJP said CM Mamta Banerjee saving rapists in West Bengal
भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंसखाली सामूहिक दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी के विवादित बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख और प्रदेश सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि हंसखाली दुष्कर्म और हत्या के मामले को ममता बनर्जी आत्महत्या का मामला बता रही हैं। ऐसे में बंगाल में महिलाएं और नाबालिग लड़कियां की रक्षा की क्या उम्मीद करें, जब सीएम खुद दुष्कर्मियों और हत्यारों को बचा रही हों।

विज्ञापन


21 अप्रैल को बंगाल के हंसखली गांव में टीएमसी नेता के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और मौत के बाद शव को जबरन जला दिया गया। आरोपी पक्ष के रुतबे की वजह से सात दिन तक मामला दर्ज नहीं हुआ, बाद में पुलिस पर दबाव पड़ा तो मुख्य आरोपी टीएमसी नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उस समय ममता बनर्जी ने आरोपी का बचाव करते हुए कहा था कि हो सकता है, यह आपसी सहमति से बनाए गए संबंधों का मामला हो और लड़की किसी बीमारी की वजह से मर गई हो। इसके बाद ममता ने कहा कि भाजपा इस मामले को बेवजह तूल दे रही है जबकि मामला आत्महत्या का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed