{"_id":"5d1c92898ebc3e3cf74fcd7e","slug":"hans-raj-hans-raises-issues-of-intoxication-and-cleaning-workers-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसराज ने शायराना अंदाज में उठाए नशा और सफाईकर्मियों के मुद्दे, सोनिया और राहुल ने थपथपाई मेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हंसराज ने शायराना अंदाज में उठाए नशा और सफाईकर्मियों के मुद्दे, सोनिया और राहुल ने थपथपाई मेज
Wed, 03 Jul 2019 05:50 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 03 Jul 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
हंसराज हंस (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद हंसराज हंस ने बुधवार को लोकसभा में शायराना अंदाज में अपनी बात रखते हुए नौजवानों के नशे की चपेट में आने और सीवर में काम करते हुए सफाईकर्मियों की मौत के मुद्दे उठाए जिसपर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मेजें थपथपाईं।
विज्ञापन
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान हंसराज हंस ने पहली बार सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने सूफीवाद, पंजाब एवं दिल्ली में नौजवानों के नशे की गिरफ्त में आने और सफाईकर्मियों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरा सदन इस पर ध्यान दे।
विज्ञापन
#WATCH BJP MP from North West Delhi, Hans Raj Hans recited a poem in Lok Sabha, today. pic.twitter.com/8pLQ2C6J2J
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 3, 2019
उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुनानक देव और कई बड़े सूफी संतों की धरती रही है, लेकिन पहले आतंकवाद और अब नशा इसे नुकसान पहुंचा रहा है। उत्तर पश्चिम दिल्ली से निर्वाचित हुए हंसराज ने कहा कि दिल्ली में नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं और यह सबकी जिम्मेदारी है कि नौजवानों की जिंदगी बचाएं।
उन्होंने कहा कि सीवर में सफाईकर्मियों की मौत हो जाती है और उनपर कोई ध्यान नहीं देता, लेकिन पहली बार हमारे ‘महबूब प्रधानमंत्री’ नरेंद्र मोदी ने गरीबों की फिक्र की है। हंसराज ने सूफीवाद का जिक्र करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि एक दिन सबको दुनिया से जाना है और जाति, धर्म और धन सबकुछ यहीं छूट जाएगा।
अपना भाषण खत्म करने पर उन्होंने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप नए सदस्य हैं, लेकिन इस तरह से सदन में नारे नहीं लगा सकते। हंसराज का भाषण खत्म होने पर सत्तापक्ष के सदस्यों के साथ ही सोनिया और राहुल सहित विपक्षी सदस्यों ने भी मेजें थपथपाईं।