फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hans Raj Bhardwaj, former Governor of Karnataka and former Union Law Minister, passed away

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल हंसराज भारद्वाज नहीं रहे

Sun, 08 Mar 2020 08:44 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 08 Mar 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Hans Raj Bhardwaj, former Governor of Karnataka and former Union Law Minister, passed away
कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज - फोटो : ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारद्वाज 83 वर्ष के थे। वह 2009 से 2014 तक यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे। इसके अलावा वह कर्नाटक और केरल के राज्यपाल भी रहे। भारद्वाज के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भारद्वाज ने रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। भारद्वाज का सोमवार को निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारद्वाज 2004 से 2009 तक केंद्रीय कानून मंत्री रहे। इसके बाद वह कर्नाटक राज्य के पांच साल तक राज्यपाल भी रहे। इसके अलावा वह कई बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज भारद्वाज के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, 'पूर्व मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और शुभचिंतकों से संवेदना जताता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed