{"_id":"571b0cde4f1c1ba92d8b45c6","slug":"hand-grenade-found-near-kachahari-premise-in-varanasi-high-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद शहर में हाई अलर्ट, विश्वनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वाराणसी में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद शहर में हाई अलर्ट, विश्वनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा
वाराणसी में बरामद हुआ हैंड ग्रेनेड
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के कचहरी क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक लावारिश बैग से हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी वाराणसी दौरे पर जाने वाले हैं ऐसे में बम मिलने की सूचना के बाद प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए हैं। फिलहाल बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया है। बम मिलने के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कचहरी परिसर को सील किया गया
2 of 7
जिला जज से मिलने पहुंचे पुलिस अधीक्षक
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि आज सुबह पुलिस कचहरी परिसर में रूटीन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध बैग मिला। इसकी छानबीन की तो इसमें से हैंडग्रेड मिला जिसकी सूचना अधिकारियों को देने के बाद तुरंत आस आस पास के इलाके को सील कर दिया गया।
डिफ्यूज हुआ बम
3 of 7
बम की सूचना के बाद जुटी भीड़
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी बम निरोधक दस्ते को भी दे दी गई थी। फिलहाल बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया है। वहीं इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को अभी एक ही ग्रेनेड मिला है जब कि बम डिटेक्टर दो बम होने के संकेत दे रहा है। पुलिस दूसरे ग्रेनेड को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री का वाराणसी दौरान
4 of 7
कचहरी परिसर सील
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
गृह मंत्री राजनाथ सिंह के वाराणसी दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राजनाथ सिंह सारनाथ के बौद्ध धम्म जाने वाले हैं। ऐसे में बम मिलने की सूचना के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है और सारनाथ की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। गृहमंत्री रविवार को बौद्ध धम्म की यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।
एटीएस के एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि बरामद बम सेना का है और काफी शक्तिशाली है। उन्होने बताया है कि अगर ये विस्फोट हो जाता तो 25 मीटर के दायरे में कोई नहीं बचता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।