फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hamid Ansari, Manmohan Singh and LK Advani voted from home ahead Lok Sabha Election

Delhi Lok Sabha Election: मनमोहन सिंह और आडवाणी ने घर से किया मतदान, बैलट पोस्टल के माध्यम से की वोटिंग

Sat, 18 May 2024 08:13 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2024 08:13 PM IST
सार

पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 17 मई को घर से वोट डाला। वहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी ने गुरुवार को अपना वोट डाला। पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने शनिवार को अपना वोट डाला।

विज्ञापन
Hamid Ansari, Manmohan Singh and LK Advani voted from home ahead Lok Sabha Election
नेताओं ने की घर से वोटिंग। - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने घरेलू मतदान सुविधा का इस्तेमाल करके अपना वोट डाला। दिल्ली चुनाव आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को बुजुर्ग मतादाताओं और दिव्यांगों के लिए घर पर मतदान की सुविधा शुरू की, जो 24 मई तक चलेगी। 

विज्ञापन

पश्चिमी निर्वाचन क्षेत्र में 348 वोट घर से 
आयोग के अनुसार, सुविधा शुरू होने के दूसरे दिन शुक्रवार को दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्रों में 1409 मतदाताओं ने घरों से मतदान किया। पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 348 घरेलू वोट पड़े। इनमें 299 बुजुर्ग व्यक्ति थे। गुरुवार और शुक्रवार को मिलाकर कुल 2956 मतादाताओं ने घर से वोट दिया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 17 मई को घर से वोट डाला। वहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी ने गुरुवार को अपना वोट डाला। पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने शनिवार को अपना वोट डाला।

विज्ञापन

25 मई को दिल्ली में मतदान
दिल्ली भर में कुल 5,406 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने इस लोकसभा चुनावों में घरेलू मतदान सुविधा का लाभ उठाने के लिए 12डी फॉर्म भरा है। गौरतलब है कि दिल्ली में 25 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed