फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Half kg of gold found in temple stairs in Tamil Nadu

तमिलनाडु में मंदिर की सीढ़ियों में मिला आधा किलो सोना

Mon, 14 Dec 2020 03:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कांचीपुरम।
एजेंसी, कांचीपुरम। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Dec 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Half kg of gold found in temple stairs in Tamil Nadu
सोना - फोटो : pixabay

नए संसद भवन की नींव रखते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा याद किए जाने से चर्चा में आया उथिरमपुर गांव रविवार को एक बार फिर चर्चा में आ गया। भगवान शिव के एक प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर रहे ग्रामीणों को सीढ़ियों में करीब आधा किलो सोना मिला, जिसे ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर कोषागार में जमा करा दिया। 

विज्ञापन


दरअसल कांचीपुरम से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित उथिरमपुर गांव का जिक्र पीएम मोदी ने करीब एक हजार साल पहले यहां लोकतंत्र व चुनाव की प्रक्रिया के जनक के तौर पर की थी। कुछ दिन पहले गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में ग्रामीण मरम्मत आदि का काम कर रहे थे।
विज्ञापन



इसी दौरान सीढ़ियों के अंदर करीब 565 ग्राम सोना मिला। सोना मिलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और सोने को सरकारी खजाने में जमा कराने का दबाव बनाने लगी। ग्रामीणों ने इससे इनकार करते हुए जीर्णोद्धार पूरा होने पर सोने को दोबारा मंदिर में ही दबाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच इस मुद्दे पर वार्ता फेल हो गई, जिसके बाद अधिकारियों भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर तलाशी अभियान शुरू करा दिया। बाद में सोने की बरामदगी हो गई और विरोध के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी उसे अपने साथ लेकर चले गए।


रेवेन्यू डिविजनल ऑफिसर विद्या ने बताया कि यह सोने जैसा दिख रहा है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बहुत ज्यादा जांच नहीं हो सकी है। सोने को कोषागार में जमा कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed