{"_id":"617fbf34b20b0b339a7a2e11","slug":"haj-2022-online-application-process-starts-naqvi-announces-enhanced-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज 2022: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, इस बार मिलेंगी अधिक सुविधाएं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हज 2022: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, इस बार मिलेंगी अधिक सुविधाएं
Mon, 01 Nov 2021 03:49 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:49 PM IST
सार
हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारतीय और सऊदी अरब सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले कोरोना वायरस प्रोटोकॉल और मानदंडों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तीर्थयात्रा के लिए महत्वपूर्ण सुधारों और बढ़ी हुई सुविधाओं की घोषणा के साथ सोमवार को हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की। दक्षिण मुंबई के हज हाउस में हज 2022 की घोषणा करते हुए नकवी ने कहा कि पूरी हज प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन होगी। हज 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2022 है। मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि लोग हज मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
नकवी ने कहा कि भारतीय हज यात्री वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देंगे और स्वदेशी उत्पादों के साथ वहां जाएंगे। हज यात्री सऊदी अरब में चादर, तकिए, तौलिया, छाता और अन्य सामान विदेशी मुद्रा में खरीदते थे लेकिन इस बार इनमें से ज्यादातर सामान भारत में भारतीय मुद्रा में खरीदा जाएगा। ये सामान सऊदी अरब में उनकी लागत की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगा और भारत में तीर्थयात्रियों को उनके आरोहण संबंधित जगहों पर दिया जाएगा। भारत हर साल 2 लाख हज यात्रियों को भेजता है और इस व्यवस्था से भारतीय हज यात्रियों के करोड़ों रुपये बचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारतीय और सऊदी अरब सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले कोरोना वायरस प्रोटोकॉल और मानदंडों के अनुसार की जाएगी। नकवी ने कहा कि हज 2022 के लिए आरोहण बिंदु (जहां से श्रद्धालु हज के लिए रवाना होंगे) 21 से घटाकर 10 कर दिए गए हैं। ये अहमदाबाद, बंगलुरू, कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर हैं। उन्होंने कहा कि बिना मेहरम (पुरुष साथी) श्रेणी के 3,000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे। अन्य महिलाएं भी बिना मेहरम श्रेणी के हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिसके तहत उन्हें लॉटरी प्रणाली से छूट दी जाएगी।