फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haj 2022 online application process starts; Naqvi announces enhanced facilities 

हज 2022: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, इस बार मिलेंगी अधिक सुविधाएं 

Mon, 01 Nov 2021 03:49 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 01 Nov 2021 03:49 PM IST
सार

हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारतीय और सऊदी अरब सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले कोरोना वायरस प्रोटोकॉल और मानदंडों के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन
Haj 2022 online application process starts; Naqvi announces enhanced facilities 
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तीर्थयात्रा के लिए महत्वपूर्ण सुधारों और बढ़ी हुई सुविधाओं की घोषणा के साथ सोमवार को हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की। दक्षिण मुंबई के हज हाउस में हज 2022 की घोषणा करते हुए नकवी ने कहा कि पूरी हज प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन होगी। हज 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2022 है। मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि लोग हज मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि भारतीय हज यात्री वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देंगे और स्वदेशी उत्पादों के साथ वहां जाएंगे। हज यात्री सऊदी अरब में चादर, तकिए, तौलिया, छाता और अन्य सामान विदेशी मुद्रा में खरीदते थे लेकिन इस बार इनमें से ज्यादातर सामान भारत में भारतीय मुद्रा में खरीदा जाएगा। ये सामान सऊदी अरब में उनकी लागत की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगा और भारत में तीर्थयात्रियों को उनके आरोहण संबंधित जगहों पर दिया जाएगा। भारत हर साल 2 लाख हज यात्रियों को भेजता है और इस व्यवस्था से भारतीय हज यात्रियों के करोड़ों रुपये बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारतीय और सऊदी अरब सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले कोरोना वायरस प्रोटोकॉल और मानदंडों के अनुसार की जाएगी। नकवी ने कहा कि हज 2022 के लिए आरोहण बिंदु (जहां से श्रद्धालु हज के लिए रवाना होंगे) 21 से घटाकर 10 कर दिए गए हैं। ये अहमदाबाद, बंगलुरू, कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर हैं। उन्होंने कहा कि बिना मेहरम (पुरुष साथी) श्रेणी के 3,000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे। अन्य महिलाएं भी बिना मेहरम श्रेणी के हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिसके तहत उन्हें लॉटरी प्रणाली से छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed