फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haj 2021: Last Date Of Haj Applications Extended To January 10

हज के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 10 दिसंबर से बढ़ा कर 10 जनवरी किया गया

Thu, 10 Dec 2020 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली/मुंबई
पीटीआई, नई दिल्ली/मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Dec 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Haj 2021: Last Date Of Haj Applications Extended To January 10
हज यात्री

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को बताया कि हज-2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आज 10 दिसंबर से बढ़ा कर 10 जनवरी तक कर दिया गया है। इसके साथ ही हज यात्रियों के अनुमानित खर्च में भी कमी की गई है।

विज्ञापन


मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रति तीर्थयात्री अनुमानित खर्च को रवानगी केन्द्रों के अनुसार कम कर दिया गया है। नकवी ने यह भी कहा कि हज जून-जुलाई 2021 में होना निर्धारित है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


नकवी ने यहां भारतीय हज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की, जिसके बाद उनके हवाले से जारी बयान में कहा गया है, 'आज यानी 10 दिसंबर हज 2021 के लिए आवेदन का अंतिम दिन था। अब इस तारीख को बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 कर दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि हज 2021 के लिए अब तक 40 हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इनमें 500 से अधिक वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने 'मेहरम' श्रेणी (पुरुष साथी के बिना हज पर जाना) के तहत आवेदन किया है।

बयान के अनुसार हज 2020 के लिये 2,100 महिलाओं ने इस श्रेणी के तहत आवेदन किया था। उनके आवेदन अभी वैध हैं, इसलिए वे अगले साल हज पर जाएंगी। इसके अलावा इस श्रेणी में नए आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। इस श्रेणी के तहत हज पर जाने की इच्छुक महिलाओं को लॉटरी व्यवस्था से अलग रखा जाएगा।

नकवी ने कहा कि सऊदी अरब से फीडबैक मिलने और उसपर चर्चा के बाद प्रति हज यात्री अनुमानित खर्च को रवानगी केंद्रो के अनुसार कम कर दिया गया है। हज 2021 पर जाने के लिए 10 रवानगी केंद्र अहमदाबाद, बंगलूरू, कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और श्रीनगर हैं।

हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और मोबाइल एप्प के जरिए एवं ऑफलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। नकवी ने कहा, 'रवानगी केन्द्र (इम्बार्केशन प्वाइंट) के अनुसार हज 2021 के खर्च के आकलन एवं सऊदी अरब से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रति हज यात्री सम्भावित खर्च भी कम किया गया है।

वर्तमान आंकलन के मुताबिक, अहमदाबाद और मुंबई रवानगी केंद्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 30 हजार रुपये; बंगलूरू, लखनऊ, दिल्ली और हैदराबाद रवानगी केंद्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये खर्च करने होगे।'

उनका कहना है कि कोच्चि एवं श्रीनगर रवानगी केन्द्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये; कोलकाता रवानगी केन्द्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 70 हजार रूपये और गुवाहाटी रवानगी केंद्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 4 लाख रुपये प्रति हज यात्री खर्च करना होगा।

नकवी ने कहा, 'हज 2021 में, कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स का मुस्तैदी से पालन किया जाएगा।' मंत्री के मुताबिक, संपूर्ण हज प्रक्रिया, सऊदी अरब की सरकार एवं भारत सरकार द्वारा कोरोना आपदा के मद्देनजर तय किये जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परिस्थिति एवं अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed