फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hair line fracture in hillary's right wrist due to sliped in jodhpur

जोधपुर आईं हिलेरी क्लिंटन की कलाई में आया हेयर लाइन फ्रेक्चर

Thu, 15 Mar 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
hair line fracture in hillary's right wrist due to sliped in jodhpur

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन निजी यात्रा पर जोधपुर आई हुई हैं। हिलेरी के दाएं हाथ की कलाई में तेज दर्द उठने के कारण बुधवार सुबह पांच बजे उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच में उनकी दाईं कलाई में हेयर लाइन फ्रेक्चर पाया गया है। क्लिंटन के अमेरिकी डॉक्टर की ऑनलाइन सलाह के चलते कच्चा प्लास्टर बांधा गया और उन्हें वापस होटल लाया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 70 वर्षीय क्लिंटन जोधपुर में मंगलवार को फिसल गईं जिस कारण उनके दाएं हाथ की कलाई में काफी दर्द उठा था। इस दौरान निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने होटल पहुंचकर क्रेप बेंडेज बांधा। लेकिन बुधवार तड़के जब दर्द असहनीय हो गया, तो उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक्सरे और सिटी स्कैन में हेयर लाइन फ्रेक्चर होने की पुष्टि हुई। अमेरिका में क्लिंटन के डॉक्टरों की सलाह पर जांच रिपोर्टों को ऑनलाइन भेजा गया। साथ ही उनकी सलाह पर स्थानीय डॉक्टरों ने इलाज किया और हिलेरी को आराम करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार 11 मार्च को हिलेरी इंदौर पहुंची थीं। वह 11-13 मार्च तक भारत में ही रहीं। यह हिलेरी की प्राइवेट यात्रा है। हिलेरी इंदौर में रात 8 बजे देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पहुंची थीं।इसके बाद वह महेश्वर के लिए रवाना हो गईं। वहां वह 10:23 बजे पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच वह सीधे रजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गईं। यहां उनका स्वागत शिवाजीराव होलकर (रिचर्ड होल्कर) ने किया। इसके बाद उन्हें रात्रि भोज दिया गया। उनके लिए खास तौर पर भारतीय, कॉन्टिनेंटल और नेपाली खाना बनाया गया। हिलेरी ने एक रात अहिल्या फोर्ट में ही गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिलेरी महेश्वर आखिर में जाने वाली थीं पर अमेरिकी नागरिकता प्राप्त रिचर्ड को अमेरिका जाना था। वह वहां के राज परिवार के आग्रह पर उनके स्टेट महेश्वर पहुंची थीं। आपको बता दें कि हिलेरी के रुकने के लिए सुरक्षा व्यवस्ता अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के पास ही रहेगी। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 16 लोग हैं। हिलेरी क्लिंटन राजस्थान के जोधपुर शहर पहुंच चुकी हैं। हिलेरी पहले उम्मैद भवन की यात्रा करेंगी। जोधपुर में स्थित उम्मैद भवन दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है।


आपको बता दें कि हिलेरी को यह फ्रेकचर मंगलवार को आया। उस दिन वह मध्यप्रदेश में मांडु स्थित जहान महल की सीढीयां उतरते वक्त दो बार फिसल गईं थी। इसके बाद वह बुधवार को जोधपुर पहुंची। उम्मैद भवन में ही डॉक्टरों द्वारा हिलेरी की प्राथमिक जांच की गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed