फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hafiz Sayeed's son in law is mastermind of Pampore attack: Intel

बड़ा खुलासा: हाफिज सईद के दामाद ने कराया पांपोर हमला

Tue, 28 Jun 2016 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Sayeed's son in law is mastermind of Pampore attack: Intel
पांपोर में सीआरपीएफ के जवान हुए थे शहीद - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के पांपोर में सीआरपीएफ जवानों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के प्रमुख हाफिज सईद के दामाद का हाथ बताया जा रहा है। खुफिया जानकारी के मुताबिक हाफिज के दामाद खालिद वालिद इस हमले का मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने जो जानकारियां दी हैं वो इस ओर ही इशारा करती हैं कि पांपोर हमले के पीछे खालिद वालिद का ही हाथ है। 25 जून को हुए इस हमले में सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए थे और 20 से अधिक घायल हुए थे।
विज्ञापन


इस हमले को चार आतंकियों ने अंजाम दिया था जिसमें से दो आतंकियों को मार गिराया गया था और दो भागने में कामयाब हुए थे। फिलहाल उन दो आतंकियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मोहम्मद नावेद को भी खालिद ने ही भेजा था

Hafiz Sayeed's son in law is mastermind of Pampore attack: Intel
शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी गई श्रद्धांजली - फोटो : PTI

एजेंसियों के मुताबिक इस हमले में खालिद वालिद के अलावा उसके दो सहायकों हंजला अदनान और साजिद जट दो आतंकियों के हैंडलर के तौर पर काम किया। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के लश्कर कमांडर अबु दुजाना ने उन लोगों के स्थानीय स्तर पर सामान उपलब्ध कराए थे।

हंजला और साजिद वहीं हैंडलर्स हैं जिन्होंने पिछले साल 5 अगस्त को बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के लिए मोहम्मद नावेद और उसके साथियों को भेजा था। एजेंसियों ने टीओआई को बताया कि हंजला और साजिद पहले कश्मीर में ही रहते थे लेकिन कुछ साल पहले ही वह पाकिस्तान चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed