{"_id":"589327ec4f1c1bda17e7fe61","slug":"hafiz-saeed-name-in-pak-exit-control-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज के पाक से बाहर जाने पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकी हाफिज के पाक से बाहर जाने पर रोक
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
भारत के मोस्ट वांटेड और मुंबई आतंकी हमले का मुख्य आरोपी हाफिज सईद के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना सईद का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में शामिल कर दिया है। अब सईद पाकिस्तान के बाहर नहीं जा सकता।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को आतंकी सरगना हाफिज सईद और उसके चार सहयोगियों को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था। हाफिज सईद को उसके 37 साथियों के साथ देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
पाक आंतरिक मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और जांच एजेंसियों को एक पत्र भेजा है। पत्र में हाफिज सईद सहित 37 लोगों को पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। इससे पहले पाकिस्तान ने द डॉन अखबार के पत्रकार सिरिल अलमिदा पर भी देश से बाहर जाने पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तना के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मशुर्रफ का नाम भी एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में शामिल किया गया था। बाद में कोर्ट ने इलाज कराने के लिए उन पर से रोक हटा दी थी।