फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hadn't taken a single cup of tea from anyone: Mamata on thief slur on TMC

West Bengal: 'पैसे की बात छोड़िए, किसी से एक कप चाय तक नहीं ली', TMC पर लग रहे आरोपों के बीच ममता का बड़ा बयान

Mon, 06 Nov 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Nov 2023 10:55 PM IST
सार

West Bengal: ममता बनर्जी की यह टिप्पणी तब सामने आई है, जब राशन आपूर्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में पिछले महीने ईडी द्वारा वरिष्ठ मंत्री ज्योति प्रिय मलिक की गिरफ्तारी को लेकर बवाल मचा हुआ है। पार्टी के अन्य नेताओं को भी केंद्रीय एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के मामलों में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Hadn't taken a single cup of tea from anyone: Mamata on thief slur on TMC
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष की ओर से तृणमूल कांग्रेस को चोर बताने पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया है और न ही किसी से एक कप चाय ली है। बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार भ्रष्ट थी, क्योंकि 2011 में गठबंधन को हराकर तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद एक करोड़ फर्जी राशन कार्डों का पता चला था और बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी यह टिप्पणी तब सामने आई है, जब राशन आपूर्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में पिछले महीने ईडी द्वारा वरिष्ठ मंत्री ज्योति प्रिय मलिक की गिरफ्तारी को लेकर बवाल मचा हुआ है। पार्टी के अन्य नेताओं को भी केंद्रीय एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के मामलों में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन

विपक्षी भाजपा तृणमूल कांग्रेस शासन और पार्टी नेताओं को चोर बता रही है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों द्वारा समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन हमने सात-आठ वर्षों तक सिस्टम को साफ करने में बहुत प्रयास किए। क्या हमने दूसरे के पैसे से एक कप चाय ली है? मैंने एक पैसा भी नहीं लिया है। मैं (सांसद) 1.25 लाख रुपये मासिक पेंशन नहीं लेती। 

यह दावा करते हुए कि फर्जी राशन कार्डों को खत्म करने के टीएमसी सरकार के कदम से कोविड महामारी के दौरान भुखमरी से कोई मौत नहीं हुई, बनर्जी ने कहा कि लोगों को माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के शासन के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्से में जंगलमहल क्षेत्र में आबादी द्वारा कथित तौर पर झेली गई भूख की तुलना करनी चाहिए।

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, जब मैं विपक्ष के सांसद के रूप में बीरपहाड़ी गई थी तो मैं यह जानकर दंग रह गई थी कि लोग बीरपहाड़ी में चींटियां खाते हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि उनकी सरकार जनहितैषी है, जिन लोगों ने टाटा की छोटी कार परियोजना के लिए सिंगूर में खेत दिया था और इसे वापस पाने के बाद भी इसे जोतने में असमर्थ थे, उन्हें अभी भी चावल के अलावा मासिक भत्ते के रूप में 2,000 रुपये मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed