फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Had govt reacted sooner, he could have stayed on as RBI Governor: Rajan' Father

रघुराम राजन के माता-पिता ने दर्द किया बयां, खोले कई अहम राज

Wed, 29 Jun 2016 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/ टीम डिजिटल, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ टीम डिजिटल, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
Had govt reacted sooner, he could have stayed on as RBI Governor: Rajan' Father
raghuram rajan
रघुराम राजन के पिता और पूर्व सरकारी अधिकारी आर गोविंद राजन ने राजन पर हो रहे व्यक्तिगत हमलों पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि अगर सरकार इस मामले में पहले दखल देती तो शायद वो अपने पद पर बने रह सकते थे। गोविंद राजन ने कहा, 'मुझे लगता है अगर सरकार की प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर पहले आई होती तो राजन को ये फैसला नहीं लेना पड़ता।'
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता गोविंद राजन ने कहा कि पूरी दुनिया देख रहा थी कि किस तरह मेरे बेटे पर योजनाबद्ध तरीके से व्यक्तिगत हमले किये जा रहे थे। राजन की 76 वर्षीय मां मैथिली ने कहा कि अगर सवाल करने हैं तो उनकी नीतियों और काम पर किए जाने चाहिए नाकि उनके ऊपर व्यक्तिगत हमले किए जानो चाहिए और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

 

राजन के पिता के साथ राजीव गांधी सरकार ने भी किया था ऐसा ही बर्ताव

Had govt reacted sooner, he could have stayed on as RBI Governor: Rajan' Father
राजन का मां मैथिली ने कहा कि सरकार में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद जब हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए गए तो मेरे पति को काफी तकलीफ पहुंची। उन्होंने कहा, 'जिंदगी हमारे लिए कभी आसान नहीं रही। मेरे पति उस तरह के इंसान है जो अपने नौकरी के लिए जीते है। उनके लिए मैं, बच्चे कभी प्राथमिकता में नहीं थे।' गोविंद राजन इस दौरान मैथिली को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

रघुराम राजन के पिता गोविंदराजन का कार्यकाल भी सरकार के साथ ऐसे ही कड़वाहट के साथ खत्म हुआ था। गोविंदराजन तब भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ के चीफ पद के लिए उम्मीदवार थे लेकिन बोफोर्स घोटाले में त्तकालिक प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ मतभेदों के चलते उनका इस पद पर प्रोन्नति पर रोक दिया गया था। गोविंदराजन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब वो इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं।

 

मोदी ने भी दिया राजन का साथ

Had govt reacted sooner, he could have stayed on as RBI Governor: Rajan' Father
बीते दिनों सुब्रमण्यम स्‍वामी की ओर से राजन पर लगाए गए आरोपों के बारे में पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'राजन किसी से कम राष्ट्रभक्त नहीं हैं।' स्वामी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'कोई भी सिस्टम से ऊपर नहीं है। पब्लिसिटी के लिए दिए गए बयानों को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता है। ‌फिर चाहे मेरी पार्टी की बात हो या नहीं, इस प्रकार की बातों को सही नहीं ठहराया जा सकता है। लोगों को जिम्मेदारी के साथ बर्ताव करना चाहिए। अगर कोई खुद को सिस्टम से ऊपर समझता है तो वह गलत है।'     

पीएम मोदी ने इस इंटरव्‍यू के दौरान राजन की खुलकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा, 'उनके साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। जो कार्य उन्होंने किया है, मैं उसकी सराहना करता हूं। वह किसी से कम राष्ट्रभक्त नहीं हैं। वह देश से प्रेम करते हैं। वह जहां भी कार्य करेंगे, देश के लिए करेंगे।'

Published by- Vikrant Singh


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed