{"_id":"5788cdc24f1c1b7d5f13e4e3","slug":"habibganj-station-to-be-made-world-class","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हबीबगंज बनेगा देश का पहला विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हबीबगंज बनेगा देश का पहला विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय भी स्टेशन बनाने में रेल मंत्रालय की करेगा मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की योजना मूर्त रूप लेने लगी है। स्टेशनों को बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। भोपाल के हबीबगंज को देश का पहला विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी साल राजधानी के दो स्टेशन जिसमें पश्चिमी दिल्ली का बिजवासन और पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए निविदाएं मांगी जाएंगी। जल्द ही चंडीगढ़, मोहाली, सूरत, गांधी नगर स्टेशन को भी विश्वस्तरीय बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने इसका खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि इसी साल आनंद विहार और बिजवासन स्टेशन को भी विश्वस्तरीय बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विकसित करने वाले बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरह ही अन्य कंस्ट्रक्शन कंपनी भी इसके लिए आगे आएंगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट की तरह विकसित होंगे रेलवे स्टेशन
प्रभु ने कहा कि रेल को मुनाफा और यात्री सुविधा को ध्यान में रख कर इस योजना को मूर्त रूप दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेवलेटर, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ी के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था होगी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि हबीबगंज स्टेशन के बाद जल्द ही 50 स्टेशनों को भी रेल मंत्रालय विश्वस्तरीय बनाने की घोषणा करेगा।
विश्वस्तरीय स्टेशन अकेले रेलवे ही नहीं, बल्कि राज्य सरकारों को भी इसे बनवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा। रक्षा मंत्रालय से भी स्टेशन विकसित करने के लिए बातचीत की गई है। जिन स्टेशन से सैनिकों का ज्यादा आवागमन होता है, उन्हें रक्षा मंत्रालय तैयार करेगा। - सुरेश प्रभु, रेल मंत्री
यह होंगी सुविधाएं
. स्टेशन परिसर में आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे
. एयरपोर्ट की तर्ज पर पैसेंजर इंफॉरमेशन सिस्टम होगा
. बिना टिकट नहीं खुलेंगे प्रवेश द्वार
. एयरपोर्ट की तरह ही सामान लाने, ले जाने के लिए उपलब्ध होंगी ट्रॉली