फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guwahati Nightclub Woman Assault Case Seven Arrested

गुवाहाटी नाइट क्लब में महिला से मारपीट: मैनेजर समेत सात गिरफ्तार; आधी रात के बाद भी क्यों खुला था क्लब?

Sat, 03 Oct 2026 06:31 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 06:31 PM IST
सार

गुवाहाटी के ‘द लोकल्स’ नाइट क्लब में महिला के साथ कथित मारपीट के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ बार के अंदर और बाद में बेसमेंट की ओर ले जाकर मारपीट की गई। एक सुरक्षा गार्ड ने दावा किया कि महिला ने पहले बीयर की बोतल से महिला बाउंसर पर हमला किया था। पुलिस घटना के साथ-साथ क्लब के निर्धारित समय के बाद तक खुले रहने की भी जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Guwahati Nightclub Woman Assault Case Seven Arrested
गुवाहाटी में महिला से बदसलूकी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब में महिला के साथ मारपीट और उसके कपड़े खींचने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार को इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें क्लब का मैनेजर, इवेंट मैनेजर और फ्रंट ऑफिस का एक कर्मचारी शामिल है। गिरफ्तार लोगों की उम्र 21 से 30 साल के बीच है। इनमें तीन महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन


महिला के साथ क्लब में क्या हुआ था?
पुलिस उपायुक्त तबू राम पेगू के मुताबिक, घटना शुक्रवार तड़के खानापाड़ा इलाके के ‘द लोकल्स’ नाइट क्लब में हुई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच की गई और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज देखे गए। पुलिस के अनुसार, फुटेज में रात करीब ढाई बजे बार के अंदर महिला के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद महिला को बाल और कपड़े खींचकर बेसमेंट की ओर ले जाया गया। वहां भी उसके साथ मारपीट की गई और वह अर्धबेहोशी की हालत में दिखाई दी।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या दिखाई दिया?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक इमारत के पार्किंग स्थल पर महिला जमीन पर पड़ी दिखाई देती है। वीडियो में एक दूसरी महिला उसे बचाने की कोशिश करती नजर आती है। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। इसलिए वीडियो में दिखाई देने वाली घटनाओं को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संसदीय समितियों में फेरबदल: थरूर, चन्नी और अनुराग ठाकुर को फिर मिली जिम्मेदारी, किसे मिला कौन-सा पद?


महिला ने बाउंसर पर हमला किया था? 
क्लब वाली इमारत में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने दावा किया कि महिला ने क्लब के अंदर बीयर की बोतल से एक महिला बाउंसर पर हमला किया था। उसके मुताबिक, इस घटना से दूसरे बाउंसर नाराज हो गए और महिला को नीचे ले जाकर उसके साथ मारपीट की। यह सुरक्षा गार्ड का दावा है। पुलिस की जांच में घटना के पूरे क्रम और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

जांच के घेरे में क्लब का मैनेजमेंट?
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्लब रात साढ़े 12 बजे की निर्धारित समय-सीमा के बाद भी कैसे खुला हुआ था। पुलिस उपायुक्त तबू राम पेगू के मुताबिक, क्लब प्रबंधन ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को नहीं दी थी। इसके बाद दिसपुर थाने में पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस अब घटना के पूरे क्रम, प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका और क्लब के संचालन से जुड़े संभावित नियम उल्लंघनों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed