{"_id":"5d9b28398ebc3e93b95237ee","slug":"gurdwaras-face-severe-fund-crunch-before-gurpurab-after-rbi-withdrawal-ban-over-pmc-bank-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूरब से पहले गुरुद्वारों पर छाए आर्थिक संकट के बादल, पीएमसी बैंक में फंसे हैं 1000 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुरु पूरब से पहले गुरुद्वारों पर छाए आर्थिक संकट के बादल, पीएमसी बैंक में फंसे हैं 1000 करोड़ रुपये
Mon, 07 Oct 2019 05:33 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले की वजह से कई गुरुद्वारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस घोटाले की वजह से गुरुद्वारों की एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि बैंक खातों में पड़ी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा लगाए गए निकासी प्रतिबंधों के कारण ये गुरुद्वारे पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
12 नवंबर को गुरु पूरब है लेकिन पैसा नहीं निकाल पाने की वजह से इन गुरुद्वारों को गंभीर निधि संकट का सामना करना पड़ रहा है। पीएमसी बैंक खातों में अपना पैसा जमा कराने वाले गुरुद्वारों के कई लोगों ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए निकासी की सीमा पर लगे प्रतिबंध को लेकर सोमवार को आंदोलन किया।
विज्ञापन
धोखाधड़ी सामने आने के बाद आरबीआई द्वारा निकासी पर अंकुश लगा दिया गया था। पीएमसी बैंक खाताधारकों को अगले छह महीनों में बैंक से 25,000 रुपये निकालने की अनुमति दी गई है। आरबीआई ने शुरू में छह महीनों के भीतर केवल 1,000 रुपये निकासी की अनुमति दी थी जिसे बाद में बढ़ाकर 10,000 और फिर गुरुवार, यानी तीन अक्तूबर को 25,000 रुपये कर दिया गया था।
विज्ञापन
आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि निकासी सीमा को संशोधित करने का निर्णय पीएमसी बैंक की नकदी की स्थिति की समीक्षा करने और जमाकर्ताओं की कठिनाइयों को कम करने के लिए लिया गया था।