{"_id":"642d4c3ff0990bd7220d1343","slug":"gujrat-news-update-bsf-nabs-pakistani-national-trying-to-enter-in-india-via-gujarat-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujrat: गुजरात के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujrat: गुजरात के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने दबोचा
Wed, 05 Apr 2023 03:54 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 05 Apr 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने दबोचा पाकिस्तानी नागरिक
- फोटो : Social Media
सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के बनासकांठा जिले की सीमा से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बीएसएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा। जैसे ही वह बनासकांठा जिले में सीमा चौकी (बीओपी) नदेश्वरी के पास पहुंचा, उसे दबोच लिया गया। व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के नागरपारकर के रहने वाले दयाराम के रूप में हुई है। दयाराम को भारत में घुसने के लिए गेट पर चढ़ते देखा गया था।
विज्ञापन