{"_id":"5d6b363e8ebc3e93cd669a43","slug":"gujrat-kidnapped-5-yr-old-s-body-found-hanging-in-gujarat-well-in-surat-s-thoriyali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: मंदिर गया पांच साल का मासूम हुआ अगवा, चार दिन बाद कुएं में मिली लाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: मंदिर गया पांच साल का मासूम हुआ अगवा, चार दिन बाद कुएं में मिली लाश
Sun, 01 Sep 2019 10:18 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के राजकोट में चार दिन से अगवा पांच साल के एक बच्चे का शव जिले के एक कुएं में लटका मिला। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रिंस नाकिया मंगलवार रात जिले के थोरियाली गांव में एक मंदिर से लापता हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक शक्तिसिंह गोहिल ने बताया कि बच्चा अपने दादा के साथ मंदिर गया था। वह मंदिर परिसर में खेल रहा था वहीं उसके दादा मंदिर में हो रहे कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे।
विज्ञापन
गोहिल ने बताया कि जब प्रिंस के दादा वापस लौटे, तो उन्होंने प्रिंस को गायब पाया। मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रिंस दो लोगों के साथ कहीं जा रहा है।
विज्ञापन
घटनाक्रम से परिचित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रिंस का शव थोरियाली गांव के एक फार्महाउस में स्थित एक कुएं में लटका हुआ पाया गया, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रिंस के शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और वे रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।