{"_id":"5a37b3334f1c1b6a678c2935","slug":"gujrat-election-is-a-moral-defeat-for-pm-modi-opposition-says","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को नैतिक हार स्वीकार करनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को नैतिक हार स्वीकार करनी चाहिए
अमर उजाला डॉट कॉम, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Dec 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
गुजरात में भाजपा किसी तरह सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। उसे करीब 100 सीटें मिलने की उम्मीद है। गुजरात में पिछली बार भाजपा ने 117 सीटें जीती थीं। लिहाजा उनकी सीटों की संख्या में कमी हुई है। कांग्रेस की 2012 में 59 सीटें थी। और अब वह करीब 80 सीटों के आसपास दिख रही है।
विज्ञापन
गुजरात की जीत पर भाजपा भले ही खुशी व्यक्त कर रही हो लेकिन विपक्षी नेता इसे हल्के में ही ले रहे हैं। वह इसे किसी प्रकार का मोदी मैजिक नहीं मान रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने गुजरात में भाजपा की जीत को उसकी नैतिक हार बताया है। बनर्जी ने कहा कि भाजपा को गुजरात में अपनी नैतिक हार स्वीकार करनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
राहुल गांधी ने ट्वीट कर गुजरात की हार स्वीकार कर ली है
rahul gandhi and sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर गुजरात की हार स्वीकार कर ली है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के फैसले का स्वागत करती है। और दोनों राज्यों की नई सरकार को बधाई देती है। हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए राहुल ने कहा कि हिमाचल और गुजरात के लोगों ने कांग्रेस को जिस तरह से समर्थन दिया, उसके लिए शुक्रिया।
विज्ञापन
'गुजरात की जनता जाग तो गई है लेकिन उसे और जागने की जरूरत है'
लखनऊ में हार्दिक पटेल
- फोटो : SELF
गुजरात में पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात की जनता जाग तो गई है लेकिन उसे और जागने की जरूरत है। पटेल ने कहा कि सूरत और राजकोट में ईवीएम टेंपरिंग भी हुई है। बीजेपी ने पैसो के जोर पर घटिया सोच को जीत में बदला है।