फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujrat: BJP will win 3 seats and Ahmed Patel will definitely lose Says Vijay Rupani

राज्यसभा चुनाव से पहले CM रूपानी बोले- अहमद पटेल की हार तय, BJP ही जीतेगी तीनों सीट

Mon, 07 Aug 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
amarujala.com- Presented: मोहित Updated Mon, 07 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
 Gujrat: BJP will win 3 seats and Ahmed Patel will definitely lose Says Vijay Rupani

मंगलावर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भाजपा की जीत और कांग्रेस प्रत्याशी अहमद पटेल की हार का दावा किया है। रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान रूपानी ने कहा कि 'भाजपा राज्यसभा की तीनों सीट जीतेगी और अहमद पटेल की हार तय है।'

विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों के रिसॉर्ट में ठहरने पर उन्होंने कहा कि 'गुजरात में बाढ़ से हालात बेकाबू हैं और विधायक रिसॉर्ट में मजे कर रहे थे। कांग्रेस के खुद के विधायक उनके कंट्रोल में नहीं।'
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने अपने 44 विधायकों को बंगलूरू के रिसॉर्ट में ठहराया हुआ था। ये सभी विधायक डीके शिवकुमार के रिसॉर्ट में ही रह रहे थे जिनके ठिकानों पर हाल ही में आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। अब यह विधायक वापस गुजरात लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अहमद पटेल गुजरात से पांचवीं बार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं, लेकिन कांग्रेस के कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला के पार्टी छोड़ने और छह कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने से उनके लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed