Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarati-new-year-bestu-varas-2026-pm-modi-wishes-vikram-samvat-2083-Govardhan Puja

पीएम ने गोवर्धन पूजा और गुजराती नववर्ष पर दी शुभकामनाएं: बोले- श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं

Tue, 10 Nov 2026 08:49 AM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 10 Nov 2026 08:49 AM IST
सार

गुजराती नववर्ष यानी बेस्टू वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नए साल में सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
gujarati-new-year-bestu-varas-2026-pm-modi-wishes-vikram-samvat-2083-Govardhan Puja
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित पोस्ट करके गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने गुजराती नववर्ष यानी बेस्टू वर्ष के पावन दिन के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नए वर्ष का यह पावन प्रारंभ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई आशाएं लेकर आए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नूतन वर्षाभिनंदन। नए साल की यह शुभ शुरुआत आप सभी के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई उम्मीदें लेकर आए। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं कि आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, आनंद और उत्साह से भरा रहे।"
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)



प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, "आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम्। स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे।" साझा किया गया है, जिसका हिंदी अर्थ है कि जो ब्रजवासियों के लिए प्राणप्रिय हैं, सत्य पराक्रमी हैं और अपने भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं, ऐसे गोवर्धन गिरिधारी श्रीकृष्ण का मैं भजन करता हूं।


श्री गोवर्धनधराष्टकम् का श्लोक किया साझा
पीएम की ओर से साझा किया गया यह श्लोक श्री गोवर्धनधराष्टकम् से लिया गया है। इस सुंदर स्तोत्र में भगवान श्रीकृष्ण के 'गोवर्धनधारी' (गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले) रूप की महिमा का गुणगान किया गया है। इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों और लीलाओं का वर्णन किया गया है।

जब देवराज इंद्र के अहंकार को तोड़ने और ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था, तब उनका नाम 'गोवर्धनधर' पड़ा। इस स्तोत्र में भक्त श्रीकृष्ण के इसी संकटमोचन और कृपालु स्वरूप की आराधना की गई है।

इस श्लोक के माध्यम से श्रीकृष्ण की स्तुति करते हुए कहा गया है कि मैं उन गोवर्धन पर्वत को धारण करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करता हूं, जो अहीरों की नगरी (संपूर्ण ब्रज) के साक्षात प्राण और अत्यंत प्रिय हैं, जिनका पराक्रम सदैव सत्य पर टिका है, और जो अपने सेवकों (भक्तों) के हृदय से हर प्रकार के भय और संकट को समूल नष्ट कर देने वाले हैं।

आज के दिन हुआ था विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ
आज गुजराती नववर्ष यानी बेस्टू वर्ष के पावन दिन से विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हुआ है। सनातन धर्म में बेस्टू वर्ष यानी नववर्ष का दिन अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से विक्रम संवत के नए वर्ष की शुरुआत होती है। पुराने वर्ष को विदाई देकर नए वर्ष का स्वागत किया जाता है।
इस दिन श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन कर पूरे वर्ष सुख, शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली बनी रहे, ऐसी प्रार्थना करते हैं। साथ ही जीवन में अच्छे विचारों, सत्कर्म, सेवा, परोपकार और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेते हैं।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पंचदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
उधर, बेस्टू वर्ष के पावन दिन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के सेक्टर 22 स्थित पंचदेव मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि विक्रम संवत 2083 की शुरुआत पर मैं सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा, "मैंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी का स्वास्थ्य उत्तम रहे और उनका जीवन सुख, शांति और समृद्धि के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' और 'नशामुक्त भारत' के विजन को ध्यान में रखते हुए, मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर 'विकसित गुजरात' और 'नशामुक्त गुजरात' की दिशा में काम करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed