फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarati folk singer urvashi radadiya showered with bucketful of cash during show in viral video

वायरल वीडियो: ..जब इस गायिका पर होने लगी नोटों की बारिश, परफॉर्मेंस से खुश होकर प्रशंसकों ने बाल्टियों से बरसाए पैसे

Sun, 21 Nov 2021 08:46 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 08:46 AM IST
सार

एक कार्यक्रम में लोक गायिका उर्वशी पर दर्शक नकदी से भरी बाल्टियों से पैसे की बारिश कर रहे हैं और गायिका भजन गाए जा रही हैं। उवर्शी गुजराती के अलावा पंजाबी, राजस्थानी , मराठी और हिंदी गाने भी गा चुकी हैं।

विज्ञापन
Gujarati folk singer urvashi radadiya showered with bucketful of cash during show in viral video
उर्वशी रदडिया, गुजराती लोक गायिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय गुजराती लोक गायिका उर्वशी रदडिया का एक वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचाए हुए है, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि वह मंच पर बैठकर गाना गा रही है और लोग खुश होकर उन पर पैसों की बारिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उर्वशी रदडिया मंच पर बैठकर भजन गाते हुए देखा गया है और उनके परफॉर्मेंस से खुश होकर उनके प्रशंसक पैसे की बारिश कर रहे हैं। उर्वशी रदडिया जिस स्टेज पर गा रही हैं, वह पहले से ही कैश से पूरी तरह ढका हुआ है। गायिका मुस्कुराते हुए हार्मोनियम से नोटों को हटाते हुए अपने परफॉर्मेंस को जारी रखती हैं, लेकिन उनकी गायिकी से खुश होकर लोग उन पर लगातार पैसों को बारिश करते रहे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। अभी तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। खबर लिखे जाने तक 17 हजार से ज्यादा लाइक्स किए जा चुके हैं। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा- बाप रे पैसों की बारिश, दूसरे ने लिखा- गुजराती लोक गीत में पावर है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Urvashi Radadiya (@urvashiradadiya_official)



रदडिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया पोस्ट
उवर्शी रदडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो शेयर होते ही लगातार कमेंट्स आने लगे। वीडियो पोस्ट करते हुए रदडिया ने लोगों के बेशुमार प्यार के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि परफॉर्मेंस गुजरात में श्री समस्त हीरावाड़ी समूह द्वारा आयोजित तुलसी विवाह समारोह के दौरान आयोजित किया गया था।

कौन हैं उर्वशी रदडिया? 
उर्वशी रदडिया एक गुजराती लोक गायिका हैं। लोग प्यार से इन्हें काठियावाड़ की कोयल बुलाते हैं। उनका जन्म 25 मई 1990 में गुजरात के अमेठी में हुआ था. अहमदाबाद से इन्होंने शिक्षा पूरी की है। उर्वशी छह साल की उम्र से गाना गा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed