{"_id":"60f2d607e49023792003aa46","slug":"gujarat-woman-jumps-into-canal-with-four-daughters-three-killed-two-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: महिला ने चार बेटियों के साथ नहर में लगाई छलांग, तीन की मौत, दो को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: महिला ने चार बेटियों के साथ नहर में लगाई छलांग, तीन की मौत, दो को बचाया गया
Sat, 17 Jul 2021 06:37 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, पालनपुर।
पीटीआई, पालनपुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:37 PM IST
सार
गुजरात के बनासकांडा जिले में एक महिला अपनी चार बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी, जिससे महिला और उसकी दो बेटियों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
नहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के बनासकांडा जिले में एक महिला अपनी चार बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी, जिससे महिला और उसकी दो बेटियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना थारड तालुका के छोटा नेसडा गांव की है और महिला की पहचान देवलीबेन परमार (29) के रूप में हुई है।
थारड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला ने नर्मदा नदी से जुड़ी नहर में अपनी चार बेटियों के साथ छलांग लगा दी। महिला और उसकी दो बेटियों (जिनकी उम्र तीन से छह साल के बीच है) की मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को राहगीरों ने बचा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस यह कठोर कदम उठाने की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।