फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Woman dies of flu-like symptoms reports awaited on cause amid H3N2 scare

Gujarat: वडोदरा में फ्लू जैसे लक्षणों से महिला की मौत से हड़कंप, H3N2 के खतरे के बीच रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 14 Mar 2023 03:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Mar 2023 03:36 PM IST
सार

मरीज को 11 मार्च को एक निजी अस्पताल से सर सयाजीराव जनरल (एसएसजी) अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। एसएसजी अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डीके हेलाया ने बताया कि महिला (68 वर्षीय) की मौत सोमवार 13 मार्च को हुई है। 

विज्ञापन
Gujarat Woman dies of flu-like symptoms reports awaited on cause amid H3N2 scare
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसमी इन्फ्लुएंजा के सब टाइप एच3एन2 के मामले इन दिनों पूरे देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में सभी राज्यों को इस वायरस से निपटने के लिए अस्पतालों में पुख्ता तैयारी रखने के निर्देश दिए थे। इस बीच, गुजरात के वडोदरा शहर के एक सरकारी अस्पताल में फ्लू जैसे लक्षणों के कारण एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी मौत के पीछे H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस कारण है, एक अधिकारी ने कहा कि नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं और एक समीक्षा समिति महिला की मौत के सही कारण का पता लगाएगी।
विज्ञापन


मरीज को 11 मार्च को एक निजी अस्पताल से सर सयाजीराव जनरल (एसएसजी) अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। एसएसजी अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डीके हेलाया ने बताया कि महिला (68 वर्षीय) की मौत सोमवार 13 मार्च को हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


H3N2 Influenza: वायरस से पीड़ित इन मरीजों को पड़ सकती है ऑक्सीजन की जरुरत, इन कारणों से बच्चे हो रहे हैं शिकार


उन्होंने कहा, हमने सभी नमूने ले लिए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। समीक्षा समिति महिला की मौत के कारणों का पता लगाएगी। मृतक महिला वडोदरा के फतेहगंज इलाके की रहने वाली थी। 

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने पिछले हफ्ते कहा था कि गुजरात में इस साल अब तक मौसमी इन्फ्लूएंजा सबटाइप H3N2 के तीन मामले सामने आए हैं। पटेल ने कहा, इस साल 10 मार्च तक गुजरात में मौसमी फ्लू के 80 मामले सामने आए, जिनमें से 77 H1N1 और तीन H3N2 सब टाइप के हैं। यहां H3N2 के कारण एक भी मौत नहीं हुई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed