{"_id":"62a5f5d3b68cc15b0358e6a9","slug":"gujarat-violence-violent-clashes-between-two-communities-in-anand-district-four-people-including-constable-injured-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Violence: आणंद जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, कांस्टेबल समेत चार लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Violence: आणंद जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, कांस्टेबल समेत चार लोग घायल
Sun, 12 Jun 2022 07:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:48 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, बोरसद कस्बे में शनिवार की रात एक विवादित भूखंड पर ईंटें डालने के मामले में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के आणंद जिले में रविवार को सांप्रदायिक झड़प हुई। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह झड़प ऐसे वक्त हुई, जब थोड़ी देर बाद ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कस्बे में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बोरसद कस्बे में शनिवार की रात एक विवादित भूखंड पर ईंटें डालने के मामले में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक डीआर पटेल ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के 50 गोले और रबर की 30 गोलियां दागीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे एक समुदाय के कुछ लोग एक विवादित भूखंड पर ईंटें बिछा रहे थे। दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पटेल ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हिंसा में एक पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को चाकू मार दिया गया और दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे और तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हिंसा के सिलसिले में अब तक कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।