फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat vadodara maharaja sayajirao university fake circular viral says boyfriend must for entry in college

'कम से कम एक ब्वायफ्रेंड हो, तभी मिलेगी एंट्री' गुजरात के विश्वविद्यालय का फरमान, जानें हकीकत

Tue, 09 Feb 2021 05:37 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: कुमार संभव Updated Tue, 09 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
gujarat vadodara maharaja sayajirao university fake circular viral says boyfriend must for entry in college
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के चलते करीब 11 महीने तक बंद रहने वाले स्कूल-कॉलेज अब खुलने लगे हैं। इस बीच गुजरात के एक विश्वविद्यालय का सर्कुलर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि जिन लड़कियों का कम से कम एक ब्वायफ्रेंड होगा, उन्हें ही कॉलेज में एंट्री मिलेगी। मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन

सर्कुलर में लिखी है यह बात

जानकारी के मुताबिक, यह सर्कुलर वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के नाम से वायरल किया जा रहा है। इस सर्कुलर में विश्वविद्यालय की छात्राओं को वैलेंटाइन वीक में एक प्रेमी बनाने का निर्देश दिया गया है। इस कथित सर्कुलर में कहा गया है कि किसी भी लड़की को बिना ब्वायफ्रेंड के कॉलेज में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्कुलर में रखी गई यह शर्त

इस सर्कुलर का शीर्षक है महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए परिपत्र। इसमें लिखा है कि जो भी लड़कियां कॉलेज आना चाहती हैं, सात फरवरी तक उनका कम से कम एक प्रेमी होना जरूरी है। इसका उद्देश्य उनकी सुरक्षा बताया गया है। सर्कुलर में लिखा है कि सिंगल लड़कियों को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। कक्षा में प्रवेश करने से पहले हर छात्रा को सबूत देना होगा कि उसका एक प्रेमी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप

बता दें कि इस सर्कुलर के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया। वहीं, इस मामले में वडोदरा पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया और एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा है कि यह सर्कुलर फर्जी है, जिसे महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय ने जारी नहीं किया है।
 

11 महीने बाद खुला विश्वविद्यालय

गौरतलब है कि 25 मार्च 2020 को देशव्यापी लॉकडाउन के चलते महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय भी बंद हो गया था। अब करीब 11 महीने बाद कॉलेज परिसर एक बार फिर गुलजार हो रहा है। वहीं, शुक्रवार से राज्य के कॉलेजों में प्रथम श्रेणी के शैक्षणिक कार्य भी शुरू हो गए। इस बीच फर्जी सर्कुलर ने लोगों को हैरान कर दिया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने वडोदरा पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed