फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Two shot dead by ex-Army man during clash in Porbandar; 11 booked

गुजरात: एक समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प, सेना के पूर्व जवान की गोलबारी में दो की मौत 

Sat, 15 Jan 2022 05:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 15 Jan 2022 05:29 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, दो समूहों के कुछ सदस्यों को वाहनों की टक्कर लगने के बाद झड़प हुई, जिसके बाद लोगों ने गाली-गलौज और हवा में फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Gujarat: Two shot dead by ex-Army man during clash in Porbandar; 11 booked
फायरिंग में दो की मौत - फोटो : pixabay

विस्तार

गुजरात के पोरबंदर कस्बे में एक समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प के दौरान सेना के एक पूर्व जवान ने कथित तौर पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात हुई इस घटना के लिए स्थानीय भाजपा पार्षद और उनके बेटे समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी ने कहा कि पिछले साल फरवरी में हुए नगर पालिका चुनाव को लेकर पिछले कुछ विवाद को लेकर दोनों समूहों में एक-दूसरे के खिलाफ रंजिश थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पिछली रात माहेर समुदाय के दो समूहों के कुछ सदस्य आपस में भिड़ गए। उनमें से एक सेना का पूर्व जवान था, जिसके पास लाइसेंसी हथियार था। दो लोगों की मौत नजदीक से चलाई गई गोली से हुई। पुलिस के अनुसार, दो समूहों के कुछ सदस्यों को वाहनों की टक्कर लगने के बाद झड़प हुई, जिसके बाद लोगों ने गाली-गलौज और हवा में फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


कमलाबाग थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रिवॉल्वर, तलवार और बेसबॉल के बल्ले से लैस उन्होंने एक दूसरे पर हमला किया, जिससे दो की मौत हो गई और एक (शिकायतकर्ता) गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूर्व सैन्यकर्मी अर्भम ओडेदरा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और हथियार जब्त कर लिया है, अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 11 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों से लैस दंगा) और 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed