{"_id":"62948b99fa626600782400a3","slug":"gujarat-two-couple-and-a-minor-child-died-due-to-drowning-accident-in-the-back-water-of-karjan-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: दो दंपती और एक नाबालिग बच्चे की डूबने से मौत, कर्जन बांध के बैक वाटर में हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: दो दंपती और एक नाबालिग बच्चे की डूबने से मौत, कर्जन बांध के बैक वाटर में हादसा
Mon, 30 May 2022 02:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नर्मदा जिला
पीटीआई, नर्मदा जिला
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 30 May 2022 02:57 PM IST
सार
घटना रविवार शाम को मंडन गांव के पास हुई। पड़ोसी भरूच जिले के पांच लोग कर्जन बांध के बैकवाटर में नहाने के लिए उतरे उसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुजरात के नर्मदा जिले में एक बांध के बैकवाटर में डूबने से एक नाबालिग लड़के, उसके माता-पिता और एक अन्य दंपती की मौत हो गई। जब ये पानी में नहाने पहुंचे तो उन्हें वहां पानी की गहराई का अंदाज नहीं रहा।
नर्मदा जिले के राजपीपला पुलिस थाने के निरीक्षक जेके पटेल ने बताया कि घटना रविवार शाम को मंडन गांव के पास हुई। पड़ोसी भरूच जिले के पांच लोग कर्जन बांध के बैकवाटर में नहाने के लिए उतरे उसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे सूचना मिलने के बाद एक बचााव टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान जनक परमार (35), उनकी पत्नी जिगिशा (32), उनका बेटा पृथ्वीराज (8), वीरपाल चौहान (27) और उनकी पत्नी खुशी के रूप में हुई।

रविवार रात को एक महिला का शव निकालने के बाद अंधेरा होने से बचाव कार्य रोक दिया गया। सोमवार सुबह फिर राहत अभियान शुरू किया गया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद चार और शव निकाल लिए गए। पांचों शवों को राजपीपला के अस्पताल ले जाया गया। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव संबंधितों के परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान जनक परमार (35), उनकी पत्नी जिगिशा (32), उनका बेटा पृथ्वीराज (8), वीरपाल चौहान (27) और उनकी पत्नी खुशी के रूप में हुई।