{"_id":"63b97f00cfda9f5f800886f8","slug":"gujarat-tuition-teacher-arrested-for-sodomising-8-year-old-boy-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: आठ साल के बच्चे के साथ दुराचार, मां की शिकायत पर आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: आठ साल के बच्चे के साथ दुराचार, मां की शिकायत पर आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार
Sat, 07 Jan 2023 07:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:47 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया, घटना शुक्रवार को डिंडोली के नवगाम इलाके में हुई। आरोपी ट्यूशन सेंटर चलाता है। प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने ट्यूशन सेंटर के बाथरूम में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे के बीच कथित तौर पर पीड़ित के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
child demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरत में आठ साल के बच्चे से कथित तौर पर दुराचार के आरोप में एक ट्यूशन टीचर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, यह घटना शुक्रवार को डिंडोली के नवगाम इलाके में हुई, जहां आरोपी ट्यूशन सेंटर चलाता है। डिंडोली पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने ट्यूशन सेंटर के बाथरूम में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे के बीच कथित तौर पर पीड़ित के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (जोन-2) भागीरथ गढ़वी ने कहा, पीड़ित की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि ट्यूशन टीचर ने उसके बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और यौन अपराधों के लिए बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, लड़के का मेडिकल परीक्षण किया गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।