फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Tribals who converted to Christianity are becoming IAS, IPS; Congress leader claimed

Gujarat: धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन चुके आदिवासी बन रहे IAS, IPS; कांग्रेस नेता ने किया दावा

Sun, 14 May 2023 01:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 14 May 2023 01:10 PM IST
सार

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को इस वादे पर धर्म परिवर्तन की ओर आकर्षित किया गया कि उनके बच्चे आईएएस अधिकारी बनेंगे। हालांकि, धर्म परिवर्तन करने के बाद उन्हें पता चला कि उनके बच्चे आईएएस, आईपीएस अधिकारी नहीं बने। 

विज्ञापन
Gujarat: Tribals who converted to Christianity are becoming IAS, IPS; Congress leader claimed
Geniben Thakor - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के एक कांग्रेसी विधायक ने दावा किया है कि आदिवासी समुदाय के जिन लोगों ने एक साल पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बने थे, वे सभी अब आईएएस और आईपीएस बन रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक जेनीबेन ठाकोर शनिवार को बनासकांठा जिले के भाभर गांव में वाल्मीकि समुदाय के एक सामुहिक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने यहां हिंदू धर्म को बचाने के लिए काम कर रहे धार्मिक गुरुओं से उन्हें अन्य धर्मों में परिवर्तित होने से रोकने के लिए "क्रांतिकारी कदम" उठाने की अपील की।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में ठाकोर के साथ भाजपा के विधायक और गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी भी शामिल थे। शंकर ने कहा कि आईएएस बनने के लालच में आदिवासियों ने ईसाई धर्म अपना लिया। हालांकि, आईएएस अधिकारियों को बाद में ये एहसास हुआ कि ये सब एक झूठा वादा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाव विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे ठाकोर ने कहा- "आदिवासी इलाकों के लोगों ने सालों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था और आज वे आईएएस, आईपीएस, मामलतदार (राजस्व अधिकारी) और डीडीओ (जिला विकास अधिकारी) बन गए हैं। गुजरात में सरकारी नौकरी करने वाले अधिकांश आदिवासी ईसाई धर्म अपनाने वालों में से हैं।" उन्होंने कहा- "अनुसूचित जनजाति के लोग बुद्ध धर्म की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।"

ठाकोर ने कहा- "हिंदू धर्म को बचाने के लिए काम करने वाले धर्मगुरुओं और नेताओं से मेरी अपील है कि अगर हम इन समुदायों के लिए क्रांतिकारी कदम नहीं उठाएंगे तो आने वाले समय में ये दूसरे धर्मों में परिवर्तित हो जाएंगे।"

उन्होंने कहा कि अगर दलित समुदाय के लोगों को सम्मान और सुरक्षा दिया जाएगा तो वह कभी भी धर्म परिवर्तन के बारे में नहीं सोचेंगे। 

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को इस वादे पर धर्म परिवर्तन की ओर आकर्षित किया गया कि उनके बच्चे आईएएस अधिकारी बनेंगे। हालांकि, धर्म परिवर्तन करने के बाद उन्हें पता चला कि उनके बच्चे आईएएस, आईपीएस अधिकारी नहीं बने। 


भाजपा सरकार ने जून 2021 में राज्य में धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम पारित किया था। इसके तहत विवाह के माध्यम से जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन करने वालों को दंडित किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed