{"_id":"67eabf21f36e0f41f6017d20","slug":"gujarat-trainer-aircraft-crash-updates-mehsana-police-woman-pilot-injured-news-in-hindi-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Trainer Aircraft Crash: गुजरात के मेहसाणा में प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Trainer Aircraft Crash: गुजरात के मेहसाणा में प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल
Mon, 31 Mar 2025 09:43 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा (गुजरात)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 31 Mar 2025 09:43 PM IST
सार
गुजरात के मेहसाणा जिले में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला पायलट घायल हुई है।
विज्ञापन
गुजरात के मेहसाणा में एयरक्राफ्ट क्रैश (प्रतीकात्मक)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गुजरात के मेहसाणा जिले में सोमवार शाम निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई है। हादसे के संबंध में मेहसाणा तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक डीजी बडवा ने बताया कि दुर्घटना उचर्पी गांव के खुले मैदान में हुई।
निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान क्रैश हुआ
पुलिस अधिकारी बडवा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ट्रेनर एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण एकल इंजन वाला विमान मेहसाणा शहर के खुले मैदान में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया, महिला प्रशिक्षु पायलट ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके बाद निजी विमानन अकादमी का यह प्रशिक्षण विमान उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ें- West Bengal: बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान की क्रैश लैंडिंग, एएन-32 के चालक दल के सदस्य सुरक्षित
विज्ञापन
हादसे की जांच करेंगे विमानन अधिकारी, महिला पायलट अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में प्रशिक्षु महिला पायलट को मामूली चोटें आईं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। निरीक्षक बडवा ने बताया कि दुर्घटना की आगे की जांच के लिए हवाई अड्डे के साथ-साथ विमानन अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- IAF Plane Crash: हरियाणा में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश, सामने आया हादसे के बाद का VIDEO
संबंधित वीडियो--

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन