{"_id":"5fac071195a97b073229a4d4","slug":"gujarat-to-reopen-secondary-schools-and-colleges-from-november-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में 23 नवंबर से खुल जाएंगे स्कूल और कॉलेज, उपस्थिति अनिवार्य नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में 23 नवंबर से खुल जाएंगे स्कूल और कॉलेज, उपस्थिति अनिवार्य नहीं
Wed, 11 Nov 2020 09:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने दिवाली की छुट्टियों के बाद 23 नवंबर से माध्यमिक स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला किया है। हालांकि, कक्षा एक से आठ तक के प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय अभी नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
मंत्री ने गांधीनगर में एक कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर गत मार्च से बंद स्कूल केवल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए फिर से खुलेंगे और उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि छात्रों के लिए स्कूल में उपस्थित अनिवार्य नहीं है और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
चूडास्मा ने कहा, 'कोविड-19 महामारी के मद्देनजर हितधारकों के साथ चर्चा करने के बाद, राज्य सरकार ने माध्यमिक स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला किया है। उनके परिसर मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे।’
उन्होंने कहा कि कक्षा एक से आठ के छात्रों के लिए प्राथमिक विद्यालय खोलने का निर्णय बाद में लिया जाएगा। चूडास्मा ने कहा, स्कूल प्रबंधन को छात्रों को बुलाने से पहले अभिभावकों से लिखित सहमति लेनी होगी। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि छात्र मास्क पहनें, भोजन साझा न करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में कक्षाओं में छह फुट की दूरी बनाए रखने की जरूरत है। चूडास्मा ने कहा, ‘भीड़ होने से रोकने के लिए स्कूल और कॉलेजों को सम-विषम फॉर्मूले को लागू करने की सलाह दी जाती है, जिसमें आधे छात्र विषम तारीखों पर स्कूल आते हैं और बाकी सम तारीख को स्कूल आते हैं।’
मंत्री ने कहा कि एहतियाती उपाय के तौर पर स्कूल और कॉलेजों को अपने परिसर सैनिटाइज करने होंगे और छात्रों व कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही उन्हें कोविड-19 के संदिग्ध मामलों का पता लगाने के लिए तापमान जांचने वाला उपकरण भी रखना होगा।