फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat suspension bridge collapse case accused honored victims family criticised news in hindi

Gujarat: मोरबी पुल हादसा मामले में मुख्य आरोपी को सम्मानित करने खड़ा हुआ विवाद, पीड़ित परिवारों ने जताई आपत्ति

Sat, 16 Nov 2024 06:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Nov 2024 06:35 PM IST
सार

आयोजकों ने बताया कि मोदक को 60,000 डिब्बों में पैक करके पाटीदार परिवारों में बांट दिया जाएगा। पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाले  संघ के सदस्य नरेन्द्र परमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Gujarat suspension bridge collapse case accused honored victims family criticised news in hindi
सस्पेंशन पुल हादसा मामला - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में 2022 में मोरबी पुल हादसा मामले में मुख्य आरोपी उद्योगपति जयसुख पटेल को मोरबी जिले में पाटीदार समुदाय के एक कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस पुल हादसे में 135 लोगों की मौत हुई थी। पीड़ितों के परिजनों ने इस कार्यक्रम को लेकर दुख जताया। आयोजकों का कहना है कि जमानत पर जेल से बाहर आए जयसुख पटेल को अजंता समूह की स्थापना करने वाले उद्योगपति ओआर पटेल के बेटे के के तौर पर सम्मानित किया गया था। उमा संस्कारधाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कडवा पाटीदार कन्या केलवानी मंडल द्वारा आयोजित समारोह में पटेल को तराजू पर मोदक के साथ तौला गया। 
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि मोदक को 60,000 डिब्बों में पैक करके पाटीदार परिवारों में बांट दिया जाएगा। पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाले  संघ के सदस्य नरेन्द्र परमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मोरबी सस्पेंशन ब्रिज ढहने के मामले में मुख्य आरोपी को इस तरह सम्मानित होते देखना हमारे लिए दुख की बात है।" बता दें कि हाल ही में एक अदालत ने मोरबी जिले में पटेल के प्रवेश पर प्रतिबंध से जुड़ी जमानत की शर्त में ढील दी थी। 
विज्ञापन


 मोरबी पुल हादसे में अपनी 10 वर्षीय बेटी को खोने वाले परमार ने कहा, "मुझे पटेल के सम्मान समारोह के बारे में एक समाचार के माध्यम से पता चला और मुझे दुख हुआ। मोरबी में उनके प्रवेश करने पर रोक लगी थी, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अदालत से अनुमति ली। यह घटना और एक बच्चे को खोना ऐसी चीज नहीं है जिसे कोई अपने जीवनकाल में भूल सकता है।" कार्यक्रम आयोजित करने वाले संगठन के एक सदस्य एके पटेल ने कहा कि उन्होंने जयसुख पटेल को उनके पिता दिवंगत ओआर. पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए सम्मानित किया था। बता दें कि ओआर. पटेल ने अजंता समूह की स्थापना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed