{"_id":"5ae562224f1c1b86098b728b","slug":"gujarat-speaker-said-lord-krishna-was-an-obc-who-made-god-by-rishi-sandipani","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विधानसभा अध्यक्ष का विवादित बयान- राम क्षत्रिय और कृष्ण OBC, ब्राह्मणों ने बनाया उन्हें भगवान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष का विवादित बयान- राम क्षत्रिय और कृष्ण OBC, ब्राह्मणों ने बनाया उन्हें भगवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने शनिवार को पीएम मोदी और भीम राव आंबेडकर को ब्राह्मण बताया और भगवान कृष्ण को ओबीसी के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि ऋषि सांदिपनी ने कृष्ण को भगवान बनाया। त्रिवेदी ने ये बातें गांधीनगर में ब्राह्मण बिजनेस समिट के दौरान कहीं।
विज्ञापन
त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय कभी शक्ति का भूखा नहीं रहा,उसने कई राजाओं की सफलता में योगदान दिया है। चंद्रगुप्त मौर्य, भगवान राम और भगवान कृष्ण की सफलता में ब्राह्मणों का हाथ है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने भगवान को बनाया, भगवान राम क्षत्रिय थे लेकिन उन्हें भगवान बनाने के पीछे ऋषि और मुनि थे। कृष्ण ओबीसी थे, उन्हें भगवान बनाने के पीछे भी सांदिपनी ऋषि का हाथ था।
विज्ञापन
त्रिवेदी ने यह बातें गुजरात के सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल की मौजूदगी में कहीं। त्रिवेदी ने कहा कि वह खुद भी ब्राह्मण हैं और उन्हें इस बात पर गर्व है।
विज्ञापन