फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Serial killer held for rape-murder of college student admits to sixth killing

Gujarat: 'सीरियल किलर' ने कबूली छठी हत्या की बात, कॉलेज छात्रा के दुष्कर्म-हत्या मामले में हुआ था गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2024 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Dec 2024 09:28 PM IST
सार

Gujarat: एसपी ने बताया कि वडोदरा के प्रतापनगर से यात्रा के दौरान राहुल जाट की दोस्ती महाराष्ट्र के नंदुरबार के फैयाज अहमद शेख से हुई। दोनों वडोदरा जिले के दभोई में उतरे। जाट कथित तौर पर उसे एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने लोहे की चेन से उसका गला घोंट दिया था। 

विज्ञापन
Gujarat: Serial killer held for rape-murder of college student admits to sixth killing
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में एक 'सीरियल किलर' ने इस साल जून में दभोई में छठी हत्या करने की बात कबूली है। उसे वलसाड जिले में एक लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आरोपी राहुल जाट हरियाणा के रोहतक मूल का है। वलसाड जिले के उदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास 14 नवंबर को एक कॉलेज की छात्रा (19 वर्षीय) का शव मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान जान ने पहले चार हत्याएं करने की बात स्वीकार की थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक करण राज वाघेला ने बताया कि उसने अब छठी हत्या की बात कबूल कर दी है, जो एक दृष्टिबाधित युवक था।  
  
एसपी ने बताया कि आठ जून 2024 को वडोदरा के प्रतापनगर से यात्रा के दौरान जाट की दोस्ती महाराष्ट्र के नंदुरबार के रहने वाला फैयाज अहमद शेख से हुई। दोनों वडोदरा जिले के दभोई में उतर गए। जाट कथित तौर पर उसे एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने लोहे की चेन से उसका गला घोंट दिया और उसके पास मोबाइल फोन और पैसे छीन लिए। इसके साथ ही हम एक और अज्ञात हत्या का खुलासा करने में कामयाब हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी गिरफ्तारी से एक दिन पहले जाट ने कथित तौर पर तेलंगाना के सिकंदराबाद के पास एक महिला से लूटपाट की और ट्रेन में उसकी हत्या कर दी थी। अक्तूबर में महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन में उसने कथित तौर पर एक महिला से दुष्कर्म किया और उसकी हत्या की। उसने पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास कटिहार एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग व्यक्ति की भी चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। 

पुलिस के मुताबिक, उसने कर्नाटक के मुल्की के पास एक ट्रेन यात्री की भी हत्या की। जाट पिछले एक साल में चार से पांच बार सूरत, वलसाड और वापी गया था और वलसाड में एक होटल में अपना वेतन लेने आया था, जहां वह काम करता था। वह 2018-19 और 2024 में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ट्रक चोरी और अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े मामलों में जेल भी गया था। 


उन्होंने बताया कि जाट अकेले यात्रियों के साथ लूटपाट करता था और महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था, खासकर बोगियों में दिव्यांग यात्रियों से। पुलिस के लिए उसे पकड़ना मुश्किल था, क्योंकि घूमता रहता था और ज्यादातर रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में ही सोता था। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed