फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat School Controversy: Meat Served Covering Goddess Saraswati Statue, Principal Suspended

Gujarat: स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा को ढककर परोसा मांस, खड़ा हुआ विवाद; प्रिंसिपल निलंबित

Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात के सूरत में एक स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा को ढककर मांसाहारी पार्टी करने पर विवाद हो गया। इस घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया। 

विज्ञापन
Gujarat School Controversy: Meat Served Covering Goddess Saraswati Statue, Principal Suspended
सरस्वती मां - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गुजरात में सूरत नगर निगम के एक स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा को ढक कर मांसाहारी पार्टी करने पर विवाद खड़ा हो गया है। घटना से जुड़े वीडियो और फोटो वायरल होने पर स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया और मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए। मामला शहर के गोडादरा इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय संख्या 342 से जुड़ा है।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को यहां 1987 और 1991 के बीच संस्थान में पढ़ने वाले तेलुगु छात्रों के लिए एल्यूमिनाई मीट (पूर्व छात्रों का सम्मेलन) का आयोजन किया था। आरोप है कि इस दौरान पूर्व छात्रों ने स्कूल के परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा को चुनरी से ढक दिया और चिकन और मटन पार्टी की। एक वायरल वीडियो में कुछ लोगों को स्कूल की बेंच पर चावल और मटन-चिकन खाते देखा गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'तीन विधेयकों पर JPC में शामिल नहीं होंगे विपक्षी दल', कांग्रेस ने संसदीय कार्यमंत्री को दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल को अनुमति के बिना परिसर में मांसाहारी पार्टी आयोजित करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।


उधर, स्कूल का संचालन करने वाली सूरत नगर निगम (एसएमसी) की प्राथमिक शिक्षा समिति (पीईसी) ने रविवार शाम को जांच के आदेश दिए। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर, पीईसी ने सोमवार को स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभाकर एलिगेटिन को निलंबित करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें: हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मिलेगी मुक्ति, एलायंस एयर की नई योजना का शुभारंभ

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कपाड़िया ने कहा, यह वास्तव में निंदनीय कृत्य है क्योंकि हम देख सकते हैं कि मिलन समारोह में लोगों को मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा है। स्कूल के अंदर इस आयोजन के लिए अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। हमने छवि खराब करने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। अपने बचाव में, एलिगेटिन ने दावा किया कि मांसाहारी व्यंजन स्कूल के बाहर से लाए गए थे और जब संस्थान के पूर्व छात्रों को परोसे गए, तब वह वहां मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed