फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Rape: silence in factory, migrants are facing backlash and returning to their state

गुजरात में शांत पड़ीं फैक्ट्रियां, यूपी-बिहार के 8 हजार लोगों का पलायन

Mon, 08 Oct 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा Updated Mon, 08 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Rape: silence in factory, migrants are facing backlash and returning to their state
पलायन करते उत्तर भारतीय

गुजरात में 14 महीने की मासूम के साथ एक बिहारी युवक ने बलात्कार किया था। इस घटना के बाद से राज्य में गैर गुजरातियों के लिए गुस्सा और नफरत फैल गई है। जिसकी वजह से उनपर ना केवल हमले हो रहे हैं बल्कि उन्हें राज्य छोड़कर जाने के लिए कहा जा रहा है। 28 सितंबर को मासूम को टी स्टॉल से एक प्रवासी मजदूर अपहरण करके ले गया था। इसके बाद बलात्कार करके मिट्टी से भरे गढ्डे में छोड़ दिया था। जिसके बाद से राज्य में रहने वाले यूपी, बिहार और एमपी के लोगों को पलायन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरातियों के गुस्से और उत्तर भारतीयों पर होने वाले हमलों की वजह से अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। चार दिन में उत्तर भारतीयों पर 42 से ज्यादा हमले हो चुके हैं। आक्रोश का असर मेहसाणा, साबरकांठा, अहमदाबाद, अरावली, पाटण, गांधीनगर जिलों में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक हिंसा में शामिल 342 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर हिंसा भड़काने वाले 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके सात को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के लिए पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। गैर गुजरातियों की सुरक्षा के लिए  राज्य में राज्य रिजर्व पुलिस की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तियों के साथ-साथ जिन फैक्ट्रियों में उत्तर भारतीय लोग काम करते हैं, उन स्थानों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं 19 साल के आरोपी बिहारी को इस समय हिम्मतनगर की उप-जेल में रखा गया है। साबरकांठा की बार एसोसिएशन ने घोषणा की है कि उनमें से कोई भी आरोपी का वकील बनकर अदालत में पेश नहीं होगा।

मजदूरों के पलायन की वजह से कई फैक्ट्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच राज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने रविवार को बैठक बुलाकर हालातों की समीक्षा की। सरकार चाहती है कि घटना के आरोपियों को आसानी से जमानत ना मिल पाए।

Gujarat Rape: silence in factory, migrants are facing backlash and returning to their state
पलायन करते उत्तर भारतीय

हालांकि यूपी, बिहार और एमपी के लोगों के पलायन पर राज्य के डीजीपी का कहना है कि वह पलयान नहीं कर रहे हैं बल्कि त्योहार मनाने के लिए घर जा रहे हैं। उनका कहना है कि इसे पलायन कहना सही नहीं है।

कांग्रेस विधायक और क्षत्रिय ठाकुर सेना के अल्पेश ठाकुर पर राज्य में हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं जिसे उन्होंने झूठा बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हम नहीं चाहते की राज्य में विपदा खड़ी हो, और हम ऐसी किसी भी हरकत को बढ़ावा नहीं देंगे। कल 'गुजरात बंद' जिन्होंने भी घोषित किया है उनसे अपील करता हूं की राज्य की मुश्किलों में बढ़ावा न करे, और बंध को मोकूफ रखें।' 

बता दें कि गुजरात में 40 प्रतिशत आईएएस और आईपीएस अधिकारी यूपी-बिहार से हैं। डीजीपी शिवानंद झा और राज्य के मुख्य सचिव जेएन सिंह भी बिहार से ही हैं। वहीं गृह सचिव ए.के. तिवारी यूपी से हैं। राज्य में 243 आईएएस हैं, जिनमें से 48 यूपी-बिहार के हैं। इसके अलावा 167 आईपीएस अधिकारियों में से 14 यूपी और 18 बिहार से ताल्लकु रखते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed