{"_id":"5a5b2bfc4f1c1baf3f8b4d54","slug":"gujarat-protest-against-bjp-mla-ganpatsinh-vasava-by-adivasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: भाजपा मंत्री के काफिले पर पथराव, आदिवासियों के विरोध के बाद बीच में ही छोड़ा कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: भाजपा मंत्री के काफिले पर पथराव, आदिवासियों के विरोध के बाद बीच में ही छोड़ा कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Jan 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Ganpatsinh Vasava
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को नर्मदा नदी पर आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने आए गुजरात के वन एवं पर्यावरण मंत्री गणपत वसावा को आदिवासियों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंत्री के काफिले पर पथराव भी किया। विरोध प्रदर्शन के चलते उन्हें सम्मेलन बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन
बता दें कि वसावा भाजपा के सूरत की मांगरोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इसके साथ ही 2011 से 2012 तक विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं। यही नहीं पार्टी ने उन्हें 2014 में एक बार फिर स्पीकर नियुक्त किया और वह इस पद पर अगस्त 2016 तक बने रहे।
विज्ञापन