फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Problems like road repairs are being solved through WhatsApp app Navsari Municipal Corporation

Gujarat: व्हाट्सएप और एप से हो रहा सड़कों की मरम्मत जैसी समस्याओं का समाधान, नवसारी महानगर पालिका की पहल

Sun, 13 Jul 2025 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Jul 2025 08:59 PM IST
सार

व्यवस्था के लागू होने के बाद प्रतिदिन औसतन 80 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। महानगर पालिका द्वारा इनमें से लगभग 85 फीसदी शिकायतों का समाधान उसी दिन और बाकी बची शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Gujarat: Problems like road repairs are being solved through WhatsApp app Navsari Municipal Corporation
सड़कों की मरम्मत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वर्तमान मानसून के सीजन में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण अनेक सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में सड़क एवं भवन विभाग ने महानगर पालिकाओं और नगर पालिकाओं को इन सड़कों और पुलों की तत्काल मरम्मत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत वर्तमान में पूरे राज्य में युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


ऐसे ही एक अभियान के हिस्से के रूप में नवसारी महानगर पालिका ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन और नवसारी महानगर पालिका आयुक्त देव चौधरी के नेतृत्व में नवसारी में नागरिक सुविधाओं के शीघ्र निपटान और सड़क संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अहम कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


8 जुलाई, 2025 को कॉम्प्रिहेंसिव कंप्लेंट रिड्रेसल सिस्टम (व्यापक शिकायत निवारण प्रणाली-सीसीआरएस) के अंतर्गत विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके अनुसार, सीसीआरएस के अंतर्गत नागरिकों के लिए उनके आसपास की सड़कों की खराब स्थिति या गड्ढों के संबंध में तत्काल शिकायत दर्ज करने के लिए वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 8799223046 जारी किया गया है। नागरिक इस पर अपनी लोकेशन के साथ फोटो भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था के लागू होने के बाद प्रतिदिन औसतन 80 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। महानगर पालिका द्वारा इनमें से लगभग 85 फीसदी शिकायतों का समाधान उसी दिन और बाकी बची शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण किया जा रहा है। बारिश ना होने की स्थिति में नियमित रूप से पैच वर्क के कार्य (कुछ मात्रा में डामर और कोल्ड मिक्स) किए जा रहे हैं, ताकि गड्ढों को जल्दी भरा जा सके और जनता सुरक्षित यात्रा कर सके। इस कार्य के लिए विशिष्ट मोबाइल टीम भी गठित की गई है।

व्हाट्सएप के जरिए आम जनता से प्राप्त प्रतिक्रिया को और अधिक कार्यकुशल बनाने के लिए 9 जुलाई, 2025 को नवसारी महानगर पालिका (एनएमसी) कनेक्ट ऐप में ‘रोड डिमांड रिक्वेस्ट’ नामक नया फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर के जरिए नागरिक अपने क्षेत्र में सड़क की आवश्यकता या मांग को आसानी से दर्ज करवा सकते हैं। यह सूचना सीधे सीसीआरएस पोर्टल से जुड़ी होने के कारण तत्काल समीक्षा कर काम शुरू किया जा सकता है।


नवसारी महानगर पालिका आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से रिस्पॉन्स टाइम (प्रतिक्रिया समय) को कम करने और नागरिकों की असुविधा को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed