फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: President Murmu visits Statue of Unity, pays tribute to Sardar Patel

Gujarat: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दौरा, सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

Thu, 27 Feb 2025 07:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Feb 2025 07:11 PM IST
सार

Gujarat: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नर्मदा जिले के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Gujarat: President Murmu visits Statue of Unity, pays tribute to Sardar Patel
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नर्मदा जिले के एकता नगर में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दौरा दिया। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पूजा (प्रतिमा के आधार पर एक अर्पण) की। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मुर्मू के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा की भव्यता की प्रशंसा की। इस यात्रा ने सरदार पटेल की एकता, अखंडता और अटूट दृढ़ संकल्प की विरासत का गहरा अनुभव प्रदान किया। 
विज्ञापन

 
सगबारा और तिलकवाड़ा के आदिवासियों ने मेवासी और होली नृत्य की प्रस्तुति देकर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के भीतर प्रदर्शनी गैलरी का भी दौरा किया। प्रदर्शनी के जरिए  औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता तत की भारत की यात्रा और देश को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी व्यूइंग गैलरी का भी दौरा किया। उन्होंने सरदार सरोवर, नर्मदा बांधी और विध्यांचल-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की। यात्रा के दौरान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के एक गाइड ने स्मारक के निर्माण और इसके महत्व, परियोजना की विशेषताओं और परिसर के भीतर उपलब्ध विभिन्न पर्यटन सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed