{"_id":"638231de0f62260e8379da90","slug":"gujarat-polls-one-sided-jp-nadda-exudes-confidence-in-bjps-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: नड्डा ने भाजपा की एकतरफा जीत का भरोसा जताया, बोले- पार्टी को मिलने जा रहा ऐतिहासिक जन समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: नड्डा ने भाजपा की एकतरफा जीत का भरोसा जताया, बोले- पार्टी को मिलने जा रहा ऐतिहासिक जन समर्थन
Sat, 26 Nov 2022 09:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:04 PM IST
सार
भाजपा प्रमुख ने कहा, हिम्मतनगर में आज के रोड शो में अपार जनसमर्थन देखकर मुझे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को एक बार फिर से जनता का ऐतिहासिक समर्थन मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
गुजरात में अगले महीने की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के शीर्ष नेता यहां पहुंचे हुए हैं। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के हिम्मतनगर में एक बड़ा रोड शो किया। नड्डा ने गुजरात में सत्तारूढ़ पार्टी की सत्ता में वापसी का भरोसा जताया।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा, यहां प्रधानमंत्री मोदी के लिए विश्वास और बिना शर्त वाला प्यार है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं को लागू किया है। यहां के लोग भाजपा को समर्थन देने के लिए उत्सुक हैं। यह चुनाव एकतरफा प्रतीत होता है। फैसला भाजपा के पक्ष में होगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रमुख ने कहा, हिम्मतनगर में आज के रोड शो में अपार जनसमर्थन देखकर मुझे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को एक बार फिर से जनता का ऐतिहासिक समर्थन मिलने जा रहा है। यह पिछले दो दशकों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और उपलब्धियों का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को नड्डा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में गांधीनगर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया।
भाजपा ने यहां की सभी छात्राओं को किंडरगार्टन से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया और कहा कि वह कॉलेज की मेधावी छात्रों को मुफ्त दोपहिया वाहन मुहैया कराएगी। पार्टी ने अगले पांच वर्षों में महिलाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।