फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat polls Moustache man Maganbhai Solanki contesting as independent

Gujarat Election: अपनी मूंछों के चलते चर्चा में निर्दलीय उम्मीदवार मगनभाई, चुनाव से पहले किए बड़े वादे

Thu, 01 Dec 2022 12:13 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हिम्मतनगर
पीटीआई, हिम्मतनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 01 Dec 2022 12:13 PM IST
सार

57  साल के  मगनभाई सोलंकी अपनी बंदूकधारी मूंछों पर बहुत गर्व करते हैं। वे  साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जो कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास है।

विज्ञापन
Gujarat polls Moustache man Maganbhai Solanki contesting as independent
मगनभाई सोलंकी - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।  पहले चरण में 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। इन नामों में एक हैं मगनभाई सोलंकी जो कि इस बार खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, मगनभाई अपनी उम्मीदवारी से ज्यादा  2.5 फीट लंबी मूछों के चलते चर्चा में हैं। हर कोई उन्हें देखकर कहता है कि मूछें हो तो मगनभाई जैसी। आइए विस्तार से जानते हैं मगनभाई  कौन हैं?

विज्ञापन


मानद लेफ्टिनेंट के रूप में सेना से सेवानिवृत्त हैं मगनभाई
57  साल के  मगनभाई सोलंकी अपनी बंदूकधारी मूंछों पर बहुत गर्व करते हैं। वे  साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जो कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास है।
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान पांच दिसंबर को इस सीट पर मतदान होगा। 2012 में मानद लेफ्टिनेंट के रूप में सेना से सेवानिवृत्त हुए सोलंकी का कहना है कि उन्हें चुनाव लड़ना बहुत पसंद है और 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद से ऐसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में बहुजन समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे
समाचार एजेंसी पीटीआई को साक्षात्कार देते हुए उन्होंने कहा कि मैं 2017 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का उम्मीदवार था। मैं हार गया, लेकिन हार नहीं मानी। 2019 के लोकसभा चुनाव में मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस बार भी मैं निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं।  

युवा मेरे जैसी मूंछ बढ़ाने के लिए सुझाव मांगते हैं: मगनभाई 
सोलंकी का दावा है कि उन्होंने पश्चिम, पूर्व से लेकर उत्तर तक विभिन्न सीमाओं पर काम किया है और कहते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान वे जहां भी जाते हैं, उनकी मूंछें ध्यान आकर्षित करती हैं। जब मैं सेना में था, मेरी मूंछें ध्यान आकर्षित करती थीं क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी हमेशा इसकी प्रशंसा करते थे। जब मैं चुनाव लड़ रहा होता हूं, तो लोग मेरी मूंछों को देखकर खुश हो जाते हैं। बच्चे बाहर आते हैं और इसे छूने की कोशिश करते हैं, जबकि युवा सुझाव मांगते हैं कि कैसे ऐसी मूंछें बढ़ाने के लिए।


युवाओं और किसानों से किए वादे
मगनभाई ने जीतने के बाद अपने क्षेत्र के सभी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है और बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। मगर, मगनलाल जहां भी प्रचार करने जाते हैं, वहां से एक ही आवाज आती है, मूछें हो तो मगनलाल जैसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed