फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat polls: Amit Shah to chair BJP core committee meet today

Gujarat Polls: गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक संपन्न, शाह और नड्डा समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

Wed, 09 Nov 2022 12:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Nov 2022 12:34 AM IST
सार

भाजपा बीते करीब 22 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज है और एक बार फिर वह राज्य में फतह की तैयारी में है। गुजरात पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृह राज्य है, इसलिए भाजपा दिसंबर में हो रहे चुनाव में इसे किसी हाल में खोना नहीं चाहेगी। 

विज्ञापन
Gujarat polls: Amit Shah to chair BJP core committee meet today
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक संपन्न होने के बाद जेपी नड्डा के आवास से बाहर जाते नेता। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मंगलवार को गुजरात भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के आवास पर देर रात संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


भाजपा बीते करीब 22 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज है और एक बार फिर वह राज्य में फतह की तैयारी में है। गुजरात पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृह राज्य है, इसलिए भाजपा दिसंबर में हो रहे चुनाव में इसे किसी हाल में खोना नहीं चाहेगी। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची बुधवार को संभावित
इससे पहले सोमवार देर रात अमित शाह के आवास पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ अहम बैठक हुई थी। गुजरात विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी समेत शीर्ष नेता सीईसी की बैठक में मौजूद रहेंगे
भाजपा सीईसी की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और सीईसी और राज्य इकाई के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में होगी। यह बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रस्तावित है। 

संभावित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार
एक भाजपा सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बैठक का एक प्रारंभिक दौर गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हो चुका है। इसमें संभावित उम्मीदवारों की एक सूची तैयारी की गई है। इसे सीईसी की बैठक में विचार और अंतिम रूप देने के लिए पेश किया जाएगा। 


छठी बार सरकार बनाने की तैयारी
गुजरात दशकों से भाजपा का गढ़ रहा है। भाजपा लगातार छठी बार राज्य में सरकार बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। एक दिसंबर को पहले दौर का और पांच दिसंबर को दूसरे दौर का मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed