फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Policeman suspended for slapping a child in the market the incident was captured in CCTV footage

गुजरात: बाजार में बच्चे को थप्पड़ मारते दिखा पुलिसकर्मी निलंबित, सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था वाकया

Sun, 03 Apr 2022 08:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अहमदाबाद
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 03 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि पवरा अपने सरकारी वाहन से शहर के दूसरे थाने गए थे और वापसी में सड़क पार करते समय उन्होंने देखा कि बच्चा उन पर कुछ बड़बड़ा रहा है। आवेश में आकर वह नीचे उतरे, बच्चे को कई बार थप्पड़ मारा और उसका हाथ भी मरोड़ दिया।

विज्ञापन
Gujarat: Policeman suspended for slapping a child in the market the incident was captured in CCTV footage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गुजरात के वडोदरा शहर के एक बाजार में एक पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 13 वर्षीय बच्चे को कई बार थप्पड़ मारते दिखा। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे नंदेसरी बाजार में हुई और पुलिसकर्मी की पहचान छनी पुलिस थाने से जुड़े शक्ति सिंह पवरा के रूप में हुई।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पवरा अपने सरकारी वाहन से शहर के दूसरे थाने गए थे और वापसी में सड़क पार करते समय उन्होंने देखा कि बच्चा उन पर कुछ बड़बड़ा रहा है। आवेश में आकर वह नीचे उतरे, बच्चे को कई बार थप्पड़ मारा और उसका हाथ भी मरोड़ दिया। ये सारी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिलने और जांच के बाद पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम ने पवरा को दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed