Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Policeman Risks Life to Rescue Man After Alleged Poison Consumption in Locked Seventh-Floor Flat

Gujarat: सातवीं मंजिल के बंद फ्लैट में जहर खाकर बैठा था युवक, पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी

Thu, 11 Jun 2026 11:19 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 11 Jun 2026 11:19 PM IST
सार

सूरत में सातवीं मंजिल के बंद फ्लैट में जहर खाकर बैठे युवक को बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। डायल 112 टीम की तत्परता से युवक की जान बच गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Gujarat: Policeman Risks Life to Rescue Man After Alleged Poison Consumption in Locked Seventh-Floor Flat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

गुजरात के सूरत में पुलिस की तत्परता और साहस का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। यहां एक युवक द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए कार्रवाई की और उसकी जान बचा ली। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान जोखिम में डालकर सातवीं मंजिल के फ्लैट में प्रवेश किया।

विज्ञापन


पत्नी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस
जानकारी के अनुसार, 8 जून की शाम सूरत सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला का फोन आया। महिला ने बताया कि उसके पति ने कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। उसने पुलिस से तत्काल मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने लसकाना पुलिस स्टेशन की डायल 112 टीम, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस तथा एंबुलेंस को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर से बंद था फ्लैट, नहीं मिल रहा था कोई जवाब
सबसे पहले मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने और संपर्क करने की कोशिश के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते से फ्लैट तक पहुंचने का निर्णय लिया।

खिड़की के रास्ते फ्लैट में पहुंचे पुलिसकर्मी
पुलिस कांस्टेबल शैलेश चुडासमा और वाहन चालक कृपालसिंह गोहिल पड़ोसी फ्लैट में पहुंचे और वहां से युवक तक पहुंचने का रास्ता तलाशा। इसके बाद कांस्टेबल शैलेश चुडासमा इमारत की बाहरी ग्रिल के सहारे खतरनाक तरीके से आगे बढ़े और खिड़की के रास्ते फ्लैट में दाखिल हो गए। फ्लैट के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था और उसकी हालत बिगड़ रही थी। पुलिसकर्मी ने तुरंत उसे काबू में लिया और उसके पास मौजूद बाकी जहरीला पदार्थ हटा दिया।

एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अस्पताल के लिए रवाना
पुलिस के अनुसार, युवक लगातार उल्टियां कर रहा था। ऐसे में टीम ने समय बर्बाद न करते हुए उसे तुरंत नीचे लाकर अपनी गाड़ी से अस्पताल ले जाना शुरू कर दिया। रास्ते में एंबुलेंस मिलने पर युवक को उसमें शिफ्ट किया गया और आपातकालीन उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया है कि युवक हीरा कटिंग और पॉलिशिंग उद्योग से जुड़ा हुआ है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रेस्क्यू वीडियो
पूरे बचाव अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी को सातवीं मंजिल की बाहरी ग्रिल के सहारे फ्लैट तक पहुंचते देखा जा सकता है। लोगों ने पुलिस की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है।


गृह मंत्री हर्ष संघवी ने की पुलिसकर्मियों की प्रशंसा
गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री हर्ष संघवी ने भी इस साहसिक बचाव अभियान की सराहना की। उन्होंने डायल 112 टीम और रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण युवक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि डायल 112 टीम तुरंत मौके पर नहीं पहुंचती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन और अस्पताल पहुंचाने की तत्परता ने युवक की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed