फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Policeman Rajkiran crushed by truck in Anand after haryana and jharkhand

Gujarat: हरियाणा-झारखंड के बाद अब गुजरात में पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या, बीते 24 घंटे में तीसरी वारदात

Wed, 20 Jul 2022 02:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Jul 2022 02:41 PM IST
सार

बीते 24 घंटे में तीन पुलिस वाले की हत्या ने सरकार के साथ-साथ आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ताजा मामला गुजरात का है जहां बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला हुआ है।

विज्ञापन
Gujarat Policeman Rajkiran crushed by truck in Anand after haryana and jharkhand
बीते 24 घंटों में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा और झारखंड के बाद अब गुजरात में एक पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई है। बीते 24 घंटे में तीन पुलिस वालों की हत्या ने सरकार के साथ-साथ आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुजरात के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि राजस्थान के एक संदिग्ध ट्रक ने दोपहर एक बजे पुलिसकर्मी किरण राज को कुचल दिया। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि बीते 24 घंटों में इससे पहले झारखंड और हरियाणा में भी पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

झारखंड में महिला दरोगा की कुचलकर हत्या
झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। रांची के एसएसपी ने इसकी जानकारी दी। यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को हरियाणा में DSP को कुचला था
बता दें कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था। तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर उन्हें कुचल डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed