{"_id":"63d29d79ea83d978831e0503","slug":"gujarat-police-detained-four-men-including-one-from-uttar-pradesh-for-bomb-threat-in-ahmedabad-on-republic-day-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद में बम विस्फोट की धमकी, गुजरात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद में बम विस्फोट की धमकी, गुजरात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
Thu, 26 Jan 2023 09:05 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 26 Jan 2023 09:05 PM IST
सार
Bomb Threat: अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय को दो दिन पहले मिले एक पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सिलसिलेवार बम विस्फोटों की धमकी दी गई थी। हालांकि जांच में यह फर्जी निकला।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में बम विस्फोट करने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय को दो दिन पहले मिले एक पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सिलसिलेवार बम विस्फोटों की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच हरकत में आई। अधिकारी ने कहा कि पत्र भेजने वाले ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। जांच के बाद चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन लोगों को अहमदाबाद से हिरासत में लिया गया था, जबकि ओम प्रकाश नाम के चौथे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बलिया जिले से उसकी भूमिका के बारे में अपराध शाखा से सूचना मिलने के बाद हिरासत में लिया है। उसकी हिरासत लेने के लिए एक टीम को यूपी भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बलिया का ओम प्रकाश इस धमकी भरे पत्र को भेजने का मुख्य आरोपी है, जो फर्जी निकला। उन्होंने कहा कि हमें अभी तक इस कृत्य के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन