फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: PM Modi to inaugurate Vibrant Gujarat Summit on January 10 Russian governors will also attend Latest News Update

गुजरात: पीएम मोदी 10 जनवरी को करेंगे वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन, 15 रूसी राज्यपाल भी होंगे शामिल

Mon, 22 Nov 2021 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 22 Nov 2021 09:41 PM IST
सार

उद्योग एवं खनन के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने बताया कि 10वें वीजीजीएस के दौरान वैश्विक व्यापार मेले के अलावा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों पर एक गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Gujarat: PM Modi to inaugurate Vibrant Gujarat Summit on January 10 Russian governors will also attend Latest News Update
pm modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मेलन-2022 (वीजीजीएस) का उद्घाटन करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन का थीम ‘आत्मनिर्भर गुजरात से आत्मनिर्भर भारत’ रखा गया है।

विज्ञापन


उद्योग एवं खनन के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने बताया कि 10वें वीजीजीएस के दौरान वैश्विक व्यापार मेले के अलावा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों पर एक गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के उद्घाटन के दिन पीएम मोदी की अध्यक्षता में लगभग 15 रूसी राज्यपालों की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस आयोजन को कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed