फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat news police registered case against 2000 unknown people after two communities fight

गुजरात : दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद 2,000 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 24 May 2021 02:05 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 24 May 2021 02:05 PM IST
सार

गुजरात के गिर सोमनाथ में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस दो हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
gujarat news police registered case against 2000 unknown people after two communities fight
गुजरात पुलिस

विस्तार

गुजरात के गिर सोमनाथ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने करीब 2,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगा फैलाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में करीब छह पुलिसकर्मी और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

विज्ञापन


रविवार को हुई घटना से संबंधित प्राथमिकी में इसी तरह के अपराधों के लिए 47 अन्य लोगों का नाम भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिर सोमनाथ के उना तालुका के नवा बंदर गांव स्थित जेट्टी में मछली पकड़ने की दो नौकाओं की टक्कर के बाद यह विवाद पैदा हुआ।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग समुदायों से करीब 1,500 से 2,000 लोगों ने कथित रूप से एक दूसरे पर लाठी-डंडों, तलवार और लोहे और प्लास्टिक की पाइपों से वार किया और पत्थर तथा खाली बोतलें भी फेंकी। नवा बंदर मरीन पुलिस थाना से एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए दखल दिया तो दंगाइयों ने उन भी हमला किया जिससे सहायक पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जट, दो उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात हुई घटना के संबंध में दोनों समुदायों से 47 ज्ञात और 1,500 से 2,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 307 (हत्या के प्रयास), 332, 333 (लोकसेवकों को जानबूझकर गंभीर रूप से चोट पहुंचाने), 337, 338 (मानव जीवन को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्य करना), 143 (गैर कानूनी रूप से जमा होना), 147 और 148 (दंगा फैलाना) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।


अधिकारी ने बताया दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि झड़प के बाद पास के तीन पुलिस थानों उना, गिर्गाधादा और कोडिनार से बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय अपराध शाखा और विशेष अभियान समूह से कर्मियों को भीड़ पर नियंत्रण के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed